Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: India Vs Pakistan: भारत-पाक मैच को लेकर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने केंद्र सरकार से किए तीखे सवाल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

India Vs Pakistan: भारत-पाक मैच को लेकर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने केंद्र सरकार से किए तीखे सवाल

Mahabir
Last updated: September 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। India Vs Pakistan Asia Cup 2025: Asia Cup 2025 India Pakistan Match Punjab Politics Controversy – भारत पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2025 को लेकर पंजाब से लेकर कई प्रदेशों में जमकर विरोध हो रहा है। दुबई (Dubai) में हो रहे टी-20 मैच का पंजाब (Punjab) में जमकर विरोध हो रहा है।

Contents
  • #BoycottIndVsPak ट्रेंड कर रहा
  • केंद्र हमारे साथ मजाक करती है
  • रिश्ते सुधरें, तभी क्रिकेट और व्यापार हो
  • लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून
  • 22 अप्रैल को पहलगाम में हमला था

इसके विरोध स्वरूप इस बार न तो पंजाब (Punjab) में कहीं बिग स्क्रीन लगाई गई है और ना ही क्रिकेट प्रशंसकों के लिए कोई ऑफर दिया गया है। पहलगाम (Pahalgam Attack) हमले के बाद बने हालात को देखते हुए पंजाबियों ने इस बार भारत-पाक मैच का बॉयकाट किया हुआ है।

India vs Pakistan
India vs Pakistan

#BoycottIndVsPak ट्रेंड कर रहा

सोशल मीडिया में #BoycottIndVsPak ट्रेंड कर रहा है। विपक्षी दल भी सवाल उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने भी इस मैच को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए हैं। सीएम ने कहा कि पहलगाम हमले से पहले बनी दिलजीत दोसांझ की मूवी को हमले के बाद रिलीज होने से रोक दिया गया था। उस समय कहा गया था कि दिलजीत को मूवी रोको, ये गद्दार है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब क्रिकेट मैच पाकिस्तान के साथ खेला जा रहा है, इसे रोका नहीं जाएगा, क्योंकि इसमें बड़े साहिब का बेटा ICC का प्रधान हैं। BCCI भी वही देखता है। क्या अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब केंद्र पहलगाम को भूल या है क्या।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

केंद्र हमारे साथ मजाक करती है

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में शादी समारोह में आकर पाकिस्तानी कलाकार गाते भी रहे है। अब केंद्र सरकार पहलगाम और पुलवामा भूल गई है क्या। केंद्र हमारे साथ मजाक करती है। कभी कहती है कि अब पाकिस्तान से लड़ पड़ो, अब ठीक हो जाओ। भारत-पाक बंटवारे के समय 10 लाख लोग पंजाब के मरे है। गाड़ियां भरकर जाती और आती थी।

रिश्ते सुधरें, तभी क्रिकेट और व्यापार हो

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि में दोनों देशों को एक साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- ये खेल नहीं होना चाहिए।

हरभजन सिंह ने कहा कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच हमेशा सुर्खियों में रहता है। मगर, ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले के बाद यह और भी संवेदनशील हो गया है। जब तक दोनों देशों के बीच रिश्ते बेहतर नहीं हो जाते, तब तक न तो क्रिकेट होना चाहिए और न ही व्यापार।

हरभजन सिंह ने याद दिलाया कि हाल ही में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था।

लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा- शहीदों के लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून कब से हो गया, प्रधानमंत्री जी?

manish-sisodiaa
manish-sisodiaa

उन्होंने कहा कि जब बहनों की मांग का सिंदूर मिटा है, तब पाकिस्तान से मैच करवाने की आखिर जरूरत क्या है? साथ ही सिसोदिया ने दिलजीत की फिल्म देश में बैन किए जाने पर भी सवाल खड़े किए।

22 अप्रैल को पहलगाम में हमला था

आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में यात्रियों को उनका धर्म पूछ कर आतंकियों ने मौत के घाट उतारा था। 26 लोगों की शहादत के बाद सेना ने आपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब भी दिया था। मगर, आज भी लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब का पहला अनूठा बस अड्डा लोगों को समर्पित
Next Article Asia Cup 2025: भारत-पाक के बीच क्रिकेट जारी, पावरप्ले में टीम इंडिया का दबदबा, पाकिस्तान के दो विकेट गिरे
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.