Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Flood: पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ राहत कार्यों और पुनर्वास के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Flood: पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ राहत कार्यों और पुनर्वास के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत

Mahabir
Last updated: September 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Flood: पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (Tarunpreet Singh Sond) ने बताया कि पंजाब सरकार ने 2300 से अधिक गांवों में हाल ही में आए बाढ़ के कारण हुए व्यापक नुकसान की पूर्ति हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में एक व्यापक बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया है। यह अभियान तत्काल राहत, आवश्यक बुनियादी ढांचे की बहाली और सभी कार्यों के पारदर्शी क्रियान्वयन पर केंद्रित रहेगा।

Contents
  • एक व्यापक बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम शुरू
  • सरकार ने समय-सीमा निर्धारित की
  • पुनः ग्राम सभा की बैठक बुलाई जाएगी
  • 100 करोड़ रुपये के फंड का उपयोग पूरी पारदर्शिता
Flood in Punjab
Flood in Punjab

एक व्यापक बाढ़ राहत एवं पुनर्वास कार्यक्रम शुरू

सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की सशक्त अगुवाई में पंजाब सरकार (Punjab Govt) बाढ़ में हुए नुकसान संबंधी राहत और पुनर्वास गतिविधियों के समर्थन हेतु 100 करोड़ रुपये का समर्पित फंड स्थापित कर रही है। मुख्यमंत्री के ऐलान के अनुसार अति आवश्यक कार्य आरंभ करने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत को पहले 1 लाख रुपये जारी किए जाएंगे ताकि वे गांव की गलियों से मिट्टी और मलबा हटाने और मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण जैसे कार्य जल्द से जल्द शुरू कर सकें।

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

इसके लिए खर्च सीमा भी निर्धारित की गई है, जिसमें 2000 तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों के लिए 3 लाख रुपये तथा 2000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों के लिए 5 लाख रुपये का प्रावधान है। पंचायत मंत्री ने तबाही के पैमाने के बारे में बताते हुए कहा कि बाढ़ के कारण बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा जमा हो गया है, जिससे पशुओं का व्यापक नुकसान होने के साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, शवदाह गृह, कम्युनिटी सेंटर और छप्पर सहित सार्वजनिक बुनियादी संरचनाएं भी काफी प्रभावित हुई हैं।

Industry Minister Tarunpreet Singh Sond
Industry Minister Tarunpreet Singh Sond

सरकार ने समय-सीमा निर्धारित की

उन्होंने बताया कि विभिन्न कार्यों के क्रियान्वयन के लिए सरकार ने समय-सीमा निर्धारित की है, जिसमें मलबा साफ़ करने और पशु शव निस्तारण कार्य 24 सितंबर 2025 तक पूरा करना, सार्वजनिक संपत्ति की मामूली मरम्मत का कार्य 15 अक्टूबर 2025 से पहले पूरा करना, तथा छप्परों की सफाई 22 अक्टूबर 2025 तक पूरी करना अनिवार्य है।

बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए सौंद ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित आधार पर फॉगिंग कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने बताया कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रति पंचायत समिति पर पांच फॉगिंग मशीनें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।

पुनः ग्राम सभा की बैठक बुलाई जाएगी

उन्होंने बताया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक प्रभावित गांव में कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए विशेष ग्राम सभा बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में सबसे आवश्यक कार्यों की पहचान कर उन्हें मंजूरी दी जाएगी। सभी प्रोजेक्ट्स के लिए पहले और बाद की फोटो रिकॉर्डिंग की जाएगी तथा एक बार कार्य पूरा होने के बाद खर्च की समीक्षा और कार्य पूर्णता की पुष्टि हेतु पुनः ग्राम सभा की बैठक बुलाई जाएगी।

सौंद ने बताया कि कार्यों के क्रियान्वयन की निगरानी विभिन्न स्तरों पर की जाएगी। सरपंचों की अगुवाई में ग्राम-स्तरीय समितियां संयुक्त प्रयासों के माध्यम से इन कार्यों को अमल में लाएंगी। डिप्टी कमिश्नर (विकास) हर 15वें दिन कार्यों की प्रगति की निगरानी करेंगे और विस्तृत रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को सौंपेंगे। इस कार्यक्रम के संपूर्ण क्रियान्वयन की निगरानी हेतु राज्य मुख्यालय में एक समर्पित मॉनिटरिंग सेल स्थापित किया गया है।

CM Orders given for special Girdawari in flood affected areas

100 करोड़ रुपये के फंड का उपयोग पूरी पारदर्शिता

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने जोर देकर कहा कि इस अभियान में पारदर्शिता और लोगों की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने गैर-सरकारी संगठनों, युवा क्लबों और कल्याण संगठनों से राहत और पुनर्वास संबंधी सरकार के प्रयासों का सक्रिय समर्थन करने की अपील की है।

पंजाबवासियों को भरोसा दिलाते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 100 करोड़ रुपये के फंड का उपयोग पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा और एक-एक पैसा सीधे बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की भलाई के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का समय पर अमल, कड़ी निगरानी और संयुक्त प्रयास यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे गांव इस प्राकृतिक आपदा से जल्द से जल्द बाहर निकलें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Flood: गुरदासपुर यूनिवर्सिटी द्वारा बाढ़ राहत कार्यों के लिए 3.5 लाख रुपये का योगदान
Next Article Punjab News: सरहद पार से नशा तस्करी की कोशिश नाकाम; हेरोइन समेत व्यक्ति गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.