Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: हाउसिंग सोसायटियों को बकाया की अदायगी करने के निर्देश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: हाउसिंग सोसायटियों को बकाया की अदायगी करने के निर्देश

Mahabir
Last updated: September 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सहकारिता विभाग ने उन सहकारी हाउसिंग और हाउस बिल्डिंग सोसायटियों को नोटिस (Notice) जारी करने के आदेश दिए हैं, जिन्होंने अपने सदस्यों से बकाया राशि वसूलने के बावजूद संबंधित शहरी विकास प्राधिकरणों को इसका भुगतान नहीं किया है।

Contents
  • सोसायटियों को नोटिस जारी करने के आदेश
  • 21 दिनों के भीतर जमा करवाए जाएं
  • बड़े जनहित में उठाए जा रहे

सोसायटियों को नोटिस जारी करने के आदेश

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों के तहत रजिस्ट्रार सहकारी सोसायटियां गिरीश दियालन ने इन सभी सोसायटियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। इन बकायों में बाहरी विकास खर्चे (EDC), भूमि के इस्तेमाल में परिवर्तन (CLU) खर्चे और अन्य खर्चे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

इन भुगतानों को न करना प्रबंधक समितियों और पदाधिकारियों की ओर से विश्वास का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे डिफॉल्ट न केवल सोसायटियों की कानूनी स्थिति को खतरे में डालते हैं बल्कि उनके सदस्यों के हितों को भी नुकसान पहुँचाते हैं।

Notice
Notice

21 दिनों के भीतर जमा करवाए जाएं

सदस्यों के अधिकारों की रक्षा और कानूनी आवश्यकताओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए, सभी सहकारी हाउसिंग और हाउस बिल्डिंग सोसायटियों को निर्देश दिए जाते हैं कि संबंधित शहरी विकास प्राधिकरण को देय सभी बकाए इस नोटिस के 21 दिनों के भीतर जमा करवाए जाएं।

जहाँ व्यक्तिगत सदस्यों ने अपना हिस्सा जमा नहीं किया है, वहाँ प्रबंधक समिति को 30 दिनों के भीतर इसकी वसूली कर जमा करना सुनिश्चित करना होगा। प्रत्येक सोसायटी को 30 दिनों के भीतर संबंधित प्राधिकरण से डीआरसीएस कार्यालय में एक नो-ड्यूज़ सर्टिफिकेट(कोई बकाया नहीं) जमा करना होगा।

बड़े जनहित में उठाए जा रहे

उन्होंने आगे कहा कि इन निर्देशों का पालन न करने पर इसे सहकारी सभाएं अधिनियम की धारा 27 के तहत लगातार डिफॉल्ट या लापरवाही माना जाएगा। अनुपालन न करने की स्थिति में प्रबंधक समिति को बर्खास्त करने सहित सख़्त कार्रवाई शुरू की जाएगी।

श्री दियालन ने कहा कि यह कदम सदस्यों के अधिकारों की रक्षा और सहकारी हाउसिंग सभाओं के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़े जनहित में उठाए जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Tax Evasion: पंजाब द्वारा टैक्स चोरी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिलिंग घोटाला बेनकाब
Next Article Punjab News: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लोगों के स्वस्थ जीवन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.