Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: पंजाब में प्रवासियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा- ललित बब्बू
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: पंजाब में प्रवासियों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा- ललित बब्बू

Mahabir
Last updated: September 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: हिन्दू तालमेल कमेटी के पंजाब प्रधान ललित बब्बू ने कहा है कि पंजाब में कुछ शरारती तत्वों द्वारा प्रवासियों को डराने-धमकाने और “प्रवासी भगाओ” जैसी निंदनीय बातें फैलाई जा रही हैं। इससे प्रवासी भाइयों-बहनों और कामगार परिवारों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया है।

Contents
  • शरारती तत्वों पर सख़्त कार्रवाई
  • सरकार ठोस कदम उठाए

पंजाब (Punjab) की उन्नति और विकास में प्रवासियों का योगदान किसी से छिपा नहीं है। चाहे वह खेत-खलिहान हों, उद्योग हों या रोज़मर्रा के कामकाज — प्रवासी मज़दूरों और कामगारों ने अपनी मेहनत और लगन से पंजाब की तरक्की में अहम भूमिका निभाई है। ऐसे में उन्हें असुरक्षित महसूस कराना न केवल अन्याय है बल्कि सामाजिक सौहार्द और संविधान के सिद्धांतों के भी खिलाफ़ है।

Bhagwant Singh Mann CM
Bhagwant Singh Mann CM

शरारती तत्वों पर सख़्त कार्रवाई

ललित बब्बू ने कहा कि प्रवासियों के साथ अन्याय बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रवासी परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत पुलिस सुरक्षा बढ़ाई जाए। “प्रवासी भगाओ” जैसी अफवाहें फैलाने वाले और माहौल बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर उन पर सख़्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

ललित बब्बू ने कहा कि प्रवासियों को यह भरोसा दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट संदेश जारी किया जाए कि वे पंजाब के बराबरी के नागरिक हैं और उनके हक़ व सम्मान की रक्षा की जाएगी। प्रवासी कामगारों/परिवारों को किसी भी तरह की हिंसा या डर का सामना न करना पड़े, इसके लिए हेल्पलाइन और त्वरित कार्रवाई दल (रैपिड रिस्पॉन्स टीम) नियुक्त की जाए।

सरकार ठोस कदम उठाए

सरकार से मांग करते हुए ललित बब्बू ने कहा कि प्रवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएँ। यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो हिन्दू तालमेल कमेटी प्रवासियों के हक़ में सड़क से सदन तक आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की मेहनत रंग लाई, जालंधर के C-7 रेलवे फाटक को खोलने का आदेश जारी
Next Article Jalandhar News: स्व. श्री आरसी चोपड़ा स्मृति दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट आज से शुरू, प्रतियोगिता में 13 राज्यों एवं यूटी से 44 टीमें लेगी भाग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.