Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में महिलाओं समेत छह नशा तस्कर गिरफ्तार, 9 किलो हेरोइन बरामद
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में महिलाओं समेत छह नशा तस्कर गिरफ्तार, 9 किलो हेरोइन बरामद

Mahabir
Last updated: September 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब (Punjab) को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम दौरान सीमा पार चल रहे नार्को-आतंक नेटवर्कों विरुद्ध बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने छह नशा तस्करों को 9.066 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार करके दो और नशा तस्करी गिरोहों का पर्दाफ़ाश किया है।

Contents
  • नशा तस्करी गिरोहों का पर्दाफ़ाश
  • सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्मों का इस्तेमाल कर इस नेटवर्क को चला रहा
  • इस मॉड्यूल से कुल रिकवरी 8.062 किलो हो गई
  • नशे की खेप को तय स्थानों से उठाते
  • अमृतसर में FIR दर्ज
DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

नशा तस्करी गिरोहों का पर्दाफ़ाश

यह जानकारी पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने वीरवार को यहाँ दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गाँव काले घनूपुर के हनी (18), अमृतसर के जंडियाला गुरु के परमदीप सिंह उर्फ़ पारस (18), अमृतसर के जंडियाला गुरु के हरविंदर सिंह उर्फ़ हिंदा (19), अमृतसर के गाँव डांडे के गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी (25), तरनतारन के गाँव ढाला की जसबीर कौर (40) और तरनतारन के गाँव हवेलियां की कुलविंदर कौर (54) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

यह कार्रवाई अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मोगा स्थित जगप्रीत सिंह उर्फ़ जग्गा द्वारा चलाए जा रहे नशा तस्करी सिंडिकेट के मुख्य सहयोगी यासीन मुहम्मद को 7.1 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार करने के एक दिन बाद अमल में लाई गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्मों का इस्तेमाल कर इस नेटवर्क को चला रहा

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता लगा है कि जंडियाला गुरु का रहने वाला हरप्रीत उर्फ़ हैपी जट्ट विदेशी गैंगस्टर के पाकिस्तान स्थित तस्करों से सीधे संबंध रखता था और वह सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्मों का इस्तेमाल कर इस नेटवर्क को चला रहा था।

डीजीपी ने कहा कि अमृतसर के पुलिस स्टेशन छेहरटा में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं और दोनों मामलों में व्यापक नेटवर्क और सीमा पार के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है।

9 kg of heroin recovered
9 kg of heroin recovered

इस मॉड्यूल से कुल रिकवरी 8.062 किलो हो गई

पहले ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि शुरू में, आरोपी हनी को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था और आगे की जांच दौरान उसके साथी परमदीप सिंह उर्फ़ पारस को नामज़द किया गया, जिसे बाद में 5.032 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि जांच दौरान मॉड्यूल के दो और सदस्यों, हरविंदर हिंदा और गुरप्रीत गोपी को नामज़द करके गिरफ्तार किया गया, जबकि पुलिस टीमों ने गुरप्रीत के कब्ज़े से 3.010 किलो हेरोइन और बरामद की, जिससे इस मॉड्यूल से कुल रिकवरी 8.062 किलो हो गई है।

नशे की खेप को तय स्थानों से उठाते

सीपी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी गुरप्रीत और परमदीप सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई जा रही नशे की खेप को तय स्थानों – जैसे कूड़े के ढेर या चिन्हित खंभों – से उठाते थे। उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति हैपी जट्ट के निर्देशों पर हेरोइन की खेप को आगे सप्लाई करते थे।

एक अन्य कार्रवाई में, सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने कहा कि जसबीर कौर और कुलविंदर कौर नाम की दो महिला तस्करों को 1.004 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी जसबीर कौर पाकिस्तानी तस्करों से सीधे संपर्क में थी। उन्होंने कहा कि दोनों मॉड्यूलों में एक ही पाकिस्तान-आधारित तस्कर का साझा संबंध था।

अमृतसर में FIR दर्ज

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले – एफआईआर नंबर 185 दिनांक 15-09-2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 21-सी और 29 अधीन और एफआईआर नंबर 187 दिनांक 17-09-2025 एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29 अधीन – अमृतसर के थाना छेहरटा में दर्ज किए गए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में SHO और ASI को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, फायरिंग कर बचाई जान, कईयों के खिलाफ FIR दर्ज
Next Article Punjab Flood: पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांवों में सफाई पर 10.21 करोड़ रुपये खर्च
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.