Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से वर्कशॉप चौक तक रोड का उद्घाटन 22 को, नितिन कोहली ने निगम अधिकारियों संग लिया हालात का जायज़ा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से वर्कशॉप चौक तक रोड का उद्घाटन 22 को, नितिन कोहली ने निगम अधिकारियों संग लिया हालात का जायज़ा

Mahabir
Last updated: September 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लगातार हो रही बारिश ने जालंधर शहर की सड़कों की हालत बिगाड़ दी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक, फुटबॉल चौक, कपूरथला चौक और स्वामी विवेकानंद चौक (वर्कशॉप चौक) जैसी मुख्य सड़कें गहरे गड्ढों और टूट-फूट के कारण शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। लोग रोज़मर्रा के काम, व्यापार, बच्चों के स्कूल और आपातकालीन हालात में भी भारी दिक़्क़तों का सामना कर रहे हैं।

Contents
  • मैं जनता का सेवक हूँ
  • सेवा का ज़रिया मानता हूँ
  • ये लोग रहे मौजूद

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जालंधर (Jalandhar) सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं और नगर निगम अधिकारियों के साथ इन सड़कों का विस्तृत निरीक्षण किया। नितिन कोहली ने मौके पर खड़े होकर खुद गड्ढों की स्थिति देखी और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के काम का उद्घाटन सोमवार, 22 सितम्बर 2025 को किया जाएगा।

डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से वर्कशॉप चौक तक रोड का उद्घाटन 22 को, नितिन कोहली ने निगम अधिकारियों संग लिया हालात का जायज़ा
डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से वर्कशॉप चौक तक रोड का उद्घाटन 22 को, नितिन कोहली ने निगम अधिकारियों संग लिया हालात का जायज़ा

मैं जनता का सेवक हूँ

उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याएँ केवल कागज़ों में नहीं सुनी जाएँगी, बल्कि मैदान में खड़े होकर हल की जाएँगी। नितिन कोहली ने कहा कि मैं जनता का सेवक हूँ, और जनता की हर परेशानी मेरी अपनी परेशानी है। यह सड़कें शहर की धड़कन हैं। जब ये टूटी रहती हैं तो पूरा शहर ठहर जाता है। इसलिए मैंने अधिकारियों को साफ़ निर्देश दिए हैं कि मरम्मत और निर्माण का काम तुरंत शुरू किया जाए। देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी ने हमेशा कहा है कि पंजाब की जनता की सुविधा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उसी सोच के साथ हम जालंधर को भी एक बेहतर और आधुनिक शहर बनाना चाहते हैं। डा. बी.आर अंबेडकर चौक से वर्कशॉप चौक तक और बाकी प्रभावित इलाकों में सड़कों को मज़बूत और टिकाऊ बनाया जाएगा ताकि लोगों को बार-बार परेशानी न उठानी पड़े। अबकी बार सिर्फ़ अस्थायी काम नहीं, बल्कि स्थायी समाधान होगा।”

Nitin Kohli Jalandhar AAP
Nitin Kohli Jalandhar AAP

सेवा का ज़रिया मानता हूँ

नितिन कोहली ने साफ़ शब्दों में कहा कि मैं राजनीति को पद और प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि सेवा का ज़रिया मानता हूँ। जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूँजी है और मैं इसे कभी टूटने नहीं दूँगा। चाहे दिन हो या रात, मैं हमेशा जनता की सेवा के लिए उनके साथ मौजूद रहूँगा। सड़कें, पानी, सफाई या कोई भी समस्या क्यों न हो – मैं जनता के साथ खड़ा हूँ और हमेशा खड़ा रहूँगा।”

उन्होंने अंत में कहा कि जालंधर के नागरिकों को जल्द ही सड़कों की नई और बदली हुई तस्वीर देखने को मिलेगी। हमारा लक्ष्य है कि जालंधर की सड़कें शहर की पहचान बनें, परेशानी नहीं। आने वाले दिनों में लोग खुद बदलाव महसूस करेंगे और भरोसा करेंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार और उसका हर कार्यकर्ता जनता के लिए ही काम कर रहा है।

Nitin Kohli AAP Jalandhar Punjab
Nitin Kohli AAP Jalandhar Punjab

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर उनके साथ सुभाष शर्मा, धीरज सेठ, गोल्डी मरवाहा, मनीष शर्मा, राजीव गिल, मनजीत सिंह, जतिन गुलाटी, सोनू चड्ढा, हरजीत मिन्हास, अजय चोपड़ा, अरुण सैनी, नगर निगम अधिकारी एसई राहुल धवन, एक्सईएन अरविंद अग्रवाल मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DUSU Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ में ABVP का दबदबा, आर्यन मान बने अध्यक्ष
Next Article Jalandhar News: जालंधर में रोड निर्माण घोटाला, 97 लाख से बनी सड़क 3 महीने में उखड़ी, मेयर ने ठेकेदार की पेमेंट रोकी, BJP नेता बोले- जांच होनी चाहिए
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.