Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Bogus Billing Scam: पंजाब में 455 करोड़ की फर्जी GST बिलिंग का पर्दाफाश, जालंधर समेत कई शहरों में छापेमारी, गुप्ता पिता-पुत्र गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

GST Bogus Billing Scam: पंजाब में 455 करोड़ की फर्जी GST बिलिंग का पर्दाफाश, जालंधर समेत कई शहरों में छापेमारी, गुप्ता पिता-पुत्र गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: September 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना/जालंधर। GST Bogus Billing Scam in Punjab: पंजाब में सबसे बड़ी जीएसटी (GST) चोरी का पर्दाफाश हुआ है। इसका भंडाफोड़ केंद्रीय जीएसटी (CGST) टीम ने किया है। सीजीएसटी (CGST) टीम ने जालंधर (Jalandhar), लुधियाना (Ludhiana) और मंडी गोबिंदगढ़ में छापेमारी करते हुए गुप्ता पिता पुत्र को गिरफ्तार किया गया है।

Contents
  • इन तीन कंपनियों के किया फर्जीवाड़ा
  • 69.41 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम
  • फर्जी रोलिंग मिलों के जरिए आईटीसी क्लेम
  • जालंधर में छापा पड़े तो करोड़ों रुपए के बिल मिलेंगे

सैंट्रल जीएसटी (GST) की टीम ने देश के सबसे बड़े फर्जी बिलिंग रैकेट्स में से एक का भंडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि 455 करोड़ रुपए की फर्जी जीएसटी बिलिंग (GST Bogus Billing) के जरिये टैक्स चोरी की जा रही थी। यह घोटाला लोहे और इस्पात क्षेत्र में काम कर रही तीन फर्जी कंपनियों के जरिए चल रहा था।

GST Tax Slab Rates
GST Tax Slab Rates

इन तीन कंपनियों के किया फर्जीवाड़ा

जांच के बाद पाया गया कि इन कंपनियों ने इनवॉइस तो बनाए लेकिन वस्तुएं कभी भेजी ही नहीं। जांच अधिकारियों का कहना है कि इनवॉइस केवल कागज़ों पर थे, उनका उद्देश्य केवल आईटीसी (ITC) क्लेम करना था। इन तीन कंपनियों में वासु मल्टीमेटल्स, एसवीएम मल्टीमेटल्स प्राइवेट लिमिटेड और इग्नोटेसटिक एलएलपी शामिल हैं।

इन कंपनियों को एक ही परिवार चला रहा था, जिनमें आरोपी पिता वैष्णो गुप्ता और पुत्र शिवम गुप्ता शामिल हैं। इनका मलेरकोटला हाउस सिविल लाइंस में घर है। सिविल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। इनकी फर्में केवल कागजों पर अस्तित्व में थीं और लोहे-इस्पात सेक्टर के नाम पर अरबों का कारोबार दिखा रही थी।

GST Raid In Jalandhar
GST Raid In Jalandhar

69.41 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम

सीजीएसटी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर लुधियाना, जालंधर और मंडीगोबिंदगढ़ में कई जगह छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान कम्प्यूटर, डिजिटल दस्तावेज़, बहीखाते और सैंकड़ों फर्जी इनवॉइस बरामद हुए। सीजीएसटी अधिकारी ने बताया यह पूरी तरह से कागजी लेन-देन था, जिसमें कोई असली माल नहीं था।

जीएसटी क्रेडिट क्लेम कर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया। इन फर्मों ने 455 करोड़ के फर्जी बिल बनाकर 69.41 करोड़ का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम किया, जो पूरी तरह से गैर-योग्य (ineligible) था। इसे वास्तविक टैक्स देनदारी से बचने के लिए प्रयोग किया गया।

GST News
GST News

फर्जी रोलिंग मिलों के जरिए आईटीसी क्लेम

आपको बता दें कि जुलाई 2025 में भी फतेहगढ़ साहिब (मंडी गोबिंदगढ़) में 260 करोड़ का ऐसा ही मामला सामने आया था। वहाँ भी फर्जी रोलिंग मिलों के जरिए आईटीसी क्लेम किए जा रहे थे। दोनों मामलों में समानता देखी जा रही है। सीजीएसटी की टीमें अब अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क की जांच कर रही हैं।

सीजीएसटी टीम को पता चला कि स्क्रैप, लोहा और सरिया का काम करने वाले जालंधर, लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ के कई लोग इसमें शामिल हैं। जालंधर में कुछ सरिया विक्रेता इस पूरे स्कैंडल में शामिल हैं। गुप्ता पिता पुत्र की सीधे जालंधर में कारोबारियों से संपर्क रहा है।

GST Fraud
GST Fraud

जालंधर में छापा पड़े तो करोड़ों रुपए के बिल मिलेंगे

जालंधर में 120 फुटी रोड और 66 फुटी रोड के बड़े स्क्रैप कारोबारी इस फर्जीवाड़े में शामिल बताए जा रहे हैं। जालंधर के इन कारोबारियों के यहां अगर जीएसटी व सीजीएसटी टीम छापेमारी करे तो करोड़ों अरबों रुपए के फर्जी बिल मिल जाएंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article US News: टेलिकॉम सेवा ठप होने से सैकड़ों फ्लाइट्स हुई रद, कई उड़ानें हुई प्रभावित, एयरपोर्ट पर हंगामा
Next Article Petrol-Diesel Price: शनिवार को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के रेट्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.