Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Hawala Network: पंजाब में हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, जालंधर का कालोनाइजर भी काला धन करता है ‘सफेद’
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Hawala Network: पंजाब में हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, जालंधर का कालोनाइजर भी काला धन करता है ‘सफेद’

Mahabir
Last updated: September 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर/जालंधर। Punjab Hawala Network News Update: पंजाब के कई शहरों में हवाला का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। इन हवाला नेटवर्क से कई रियल एस्टेट कारोबारी और प्रापर्टी डीलर भी जुड़े हैं। काला धन सफेद करने के मकसद से जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, मोहाली में इनका बड़ा नेटवर्क है। जिसका जाल कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड तक फैला है।

Contents
  • मॉडर्न हथियार हुए बरामद
  • पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे
  • जालंधर के कालोनाइजर का भी नेटवर्क

एक ऐसे ही मामले में पंजाब (Punjab) के अमृतसर (Amritsar) में पुलिस ने अवैध हथियार और हवाला नेटवर्क चलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मुंबई के गौतम नगर का रहने वाला बताया जा है। वह अलग- अलग स्थानों पर किराए पर रहकर हवाला का नेटवर्क चला रहा था। इसे स्थानीय बिजनेसमैन का बड़ा सपोर्ट था। पुलिस फिलहाल इसके सहयोगियों को भी ढूंढ रही है।

पंजाब में बड़े हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
पंजाब में बड़े हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

मॉडर्न हथियार हुए बरामद

पुलिस का कहना है कि आरोपी पाकिस्तान से अवैध हथियारों की आपूर्ति भी करता था। हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन भी करता था। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद तौफीक निवासी गौतम नगर, मुंबई, अमरजीत निवासी मांझी मियां और मनवीर सिंह निवासी खालड़ा इसमें शामिल है। आरोपी अवैध हथियारों की आपूर्ति और हवाला से लेनदेन करते थे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

पुलिस को आरोपियों के पास से 10 मॉडर्न हथियार बरामद हुए हैं, जिनमें PX5 .30 बोर, ग्लोक 9MM, बेरेटा 9MM समेत अन्य हथियार शामिल हैं। साथ ही आरोपियों से 2.5 लाख की हवाला राशि भी जब्त की गई है। इसमें कई अन्य लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।

पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में थे। आरोपी पंजाब में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने के उद्देश्य से अवैध हथियार जुटा रहे थे।

पंजाब में बड़े हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
पंजाब में बड़े हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

उनका प्रसार कर रहे थे। मामले में अमृतसर के गेट हकीमा थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार, नेटवर्क और विदेशी सरगनाओं की पहचान के लिए जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।

जालंधर के कालोनाइजर का भी नेटवर्क

सूत्र बताते हैं कि जालंधर में भी हवाला का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। इसमें कुछ बड़े कोलानाइजर और बिजनेसमैन शामिल हैं। जालंधर में होशियारपुर रोड पर अवैध रूप से काटी गई दो कालोनियों में हवाला का बड़ा पैसा लगा है। ये पैसा कनाडा और दुबई के रास्ते जालंधर पहुंचता है। इसमें कुछ बड़े ज्वैलर्स भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल होशियारपुर रोड पर काटी गई अवैध कालोनी के मालिक करोड़ों रुपए हवाला नेटवर्क के जरिए प्रापर्टी में इनवेस्ट कर सफेद बना रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Langoor Mela Amritsar: विश्व प्रसिद्ध लंगूर मेला शुरू, अमृतसर के श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में लंगूर बाणे में लगा हुजूम, देखें Live
Next Article Punjab News: ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के कैशलेस इलाज का रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर से शुरू होगी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.