Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: फगवाड़ा साइबर धोखाधड़ी मामला में हवाला मनी के साथ एक और गिरफ़्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: फगवाड़ा साइबर धोखाधड़ी मामला में हवाला मनी के साथ एक और गिरफ़्तार

Mahabir
Last updated: September 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/कपूरथला। Punjab News: फगवाड़ा में बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट के हाल ही में हुए भंडाफोड़ के बाद अहम कार्रवाई के तहत कपूरथला पुलिस (Kapurthala Police) ने लुधियाना (Ludhiana) से एक और आरोपी को 2.05 करोड़ रुपए हवाला राशि (Hawala Money) समेत गिरफ़्तार किया है।

Contents
  • आरोपी राजस्थान के बीकानेर का निवासी
  • हवाला ऑपरेटर पर भी कड़ी नजर रखी हुई
  • हवाला ऑपरेटर के घर पर छापा मारा
  • FIR दर्ज
DGP Gaurav Yadav Punjab
DGP Gaurav Yadav Punjab

आरोपी राजस्थान के बीकानेर का निवासी

इसके साथ गिरफ्तारियों की संख्या अब 39 हो गई है और इस मामले में बरामद कुल राशि 2.15 करोड़ रुपए तक पहुँच गई है। यह जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने दी। गिरफ़्तार किए गए आरोपी की पहचान पवन के रूप में हुई है, जो राजस्थान के बीकानेर का निवासी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

जानकारी अनुसार, कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा में 38 व्यक्तियों को 40 लैपटॉप, 67 मोबाइल और 10,000 की नकदी समेत गिरफ़्तार कर एक बड़े साइबर धोखाधड़ी रैकेट का पर्दाफाश किया था। यह मॉड्यूल सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रदान करने की आड़ में अमेरिका और कनाडा के लोगों को निशाना बनाता था।

हवाला ऑपरेटर पर भी कड़ी नजर रखी हुई

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस टीमों ने लुधियाना स्थित एक हवाला ऑपरेटर पर भी कड़ी नजर रखी हुई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच से पता चला है कि लेन-देन मुख्य रूप से बिटकॉइन के माध्यम से किया जाता था और हवाला चैनलों का भी इस्तेमाल होता था।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए और जांच जारी है, ताकि संबंधित नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

हवाला ऑपरेटर के घर पर छापा मारा

ऑपरेशन के विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने कहा कि मामले की तकनीकी जांच के दौरान पुलिस टीमों को इस रैकेट में लुधियाना के व्यक्ति की संलिप्तता का पता चला।

इस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए, एसपी इन्वेस्टिगेशन प्रभजोत सिंह विर्क की देखरेख और डीएसपी डिटेक्टिव परमिंदर सिंह, सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह तथा साइबर क्राइम थाना प्रभारी अमनदीप कौर की अगुवाई में पुलिस टीमों ने लुधियाना में हवाला ऑपरेटर के घर पर छापा मारा। वहाँ उसके सहायक पवन को 2.05 करोड़ रुपए नकदी के साथ मौके से गिरफ़्तार कर लिया गया।

FIR दर्ज

एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसकी पहचान अमरिंदर सिंह उर्फ़ साबी टोहरी के रूप में हुई है। उसने फगवाड़ा में इमारत किराए पर ले रखी थी और वह दिल्ली के सूरज से जुड़ा हुआ था, जो आगे कोलकाता के शेन नामक संदिग्ध से संबंधित है।

इस संबंध में FIR नंबर 14 दिनांक 19.09.2025 को धारा 111, 318(4) और 61(2) बीएनएस तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं 66 और 66 के तहत थाना साइबर क्राइम कपूरथला में मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: नगर वासियों के लिए अच्छी खबर, अब मिलेगा कैशलेस स्वास्थ्य बीमा कवर
Next Article Punjab News: पंजाब में देश की पहली AI आधारित स्क्रीनिंग की शुरुआत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.