Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Gang war: पंजाब में गैंगवार, कईयों को लगी गोली, मौके पर एक की मौत, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Gang war: पंजाब में गैंगवार, कईयों को लगी गोली, मौके पर एक की मौत, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

Mahabir
Last updated: September 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab Gang war Tarn Taran Firing Case Update: पंजाब में एक बार फिर से गैंगवार हुआ है। पंजाब (Punjab) के तरनतारन (Tarn Taran) जिले में 2 ग्रपु के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जिले के कैरों गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास गाड़ियों में आए हमलावरों अंधाधुंध गोलियां चलाई।

Contents
  • दो गुटों में गैंगवार
  • दोनों ग्रुपों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं
  • क्या है मामला
  • सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी

तरनतारन (Tarn Taran) के गांव कैरों के पास रेलवे क्रांसिग के पास हमलावरों ने घेरा बनाकर गोलियां चलाईं, जिसमें एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई है। इस हत्या की जिम्मेदारी सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर ली गई है।

Samarpreet Singh
Samarpreet Singh

दो गुटों में गैंगवार

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये गैंगवार है। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के नाम भी सामने आए हैं। वहीं, घटना की जिम्मेदारी गोपी घनशामपुरिया गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर ली है। इसमें लिखा है कि ये डीएसपी की शह पर पॉडकास्ट करते फिरते थे। डेली संवाद इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान करमूवाला गांव के रहने वाले 19 वर्षीय समरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि, घायल सौरव सिंह मरहाणा गांव का निवासी है। ये दोनों रैपर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जस धालीवाल के करीबी बताए जा रहे हैं।

Firing In Punjab
Firing In Punjab

दोनों ग्रुपों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चलीं

जानकारी के अनुसार, 2 गुट गांव कैरों के पास रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से गोलियां चलीं और करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तरनतारन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां समरप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं, सौरव सिंह की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। हमलावर वारदात के बाद गाड़ियों में सवार होकर पट्टी की ओर फरार हो गए।

क्या है मामला

घटना के बाद SP रिपुतपन सिंह, डीएसपी लवकेश सैनी, थाना पट्टी प्रभारी कंवलजीत राय, सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह, सदर थाना प्रभारी अवतार सिंह संधू और चीफ ऑफ स्टाफ प्रभजीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंडोरी गांव के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महक पंडोरी ने कुछ समय पहले रैपर जस धालीवाल की एक वीडियो साझा की थी।

Social Media Post
Social Media Post

इसके बाद महक के घर पर हमला कर उसकी पिटाई की गई, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था। मरने वाला युवक जस धालीवाल का ही करीबी बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर सक्रिय कुछ युवकों- समर, डॉली बल और प्रभ दासूवाल ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या यह गैंगवार पूरी तरह सोशल मीडिया से उपजी दुश्मनी का नतीजा है?

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Flood: 13 राहत कैंप जारी, 10 प्रभावित व्यक्ति कर रहे बसेरा
Next Article Punjab News: पंजाब में कांग्रेसी नेता के भाई की हत्या, 3 बदमाशों ने घेरकर मारी गोली
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.