Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब के उद्योगपतियों ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड के लिए सौंपे चेक
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब के उद्योगपतियों ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड के लिए सौंपे चेक

Mahabir
Last updated: September 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने बताया कि पंजाब (Punjab) के 2,300 गांव भीषण बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिससे 20 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई और पाँच लाख एकड़ क्षेत्र में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही बाढ़ के कारण 56 लोगों की जान गई और लगभग सात लाख लोग बेघर हो गए हैं।

Contents
  • पंजाबियों के पुनर्वास के लिए विशेष सहयोग दिया
  • मुख्यमंत्री पंजाब को अपना योगदान सौंपा
  • उद्योगपति पंजाब की भलाई के लिए वचनबद्ध
AAP Sanjeev Arora
AAP Sanjeev Arora

पंजाबियों के पुनर्वास के लिए विशेष सहयोग दिया

इसके अलावा 3,200 सरकारी स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए, 19 कॉलेज मलबे में तब्दील हो गए, 1,400 क्लीनिक और अस्पतालों को भारी नुकसान हुआ, 8,500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गईं और 2,500 पुल ढह गए। उन्होंने आगे बताया कि कुल नुकसान का अनुमान लगभग 14,000 करोड़ रुपये है, लेकिन वास्तविक आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के उद्योगपतियों ने इस प्राकृतिक आपदा की घड़ी में पंजाबियों के पुनर्वास के लिए विशेष सहयोग दिया है और पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में खुले दिल से योगदान किया है।

मुख्यमंत्री पंजाब को अपना योगदान सौंपा

इस पहल के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने स्वयं भी बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास हेतु 50 लाख रुपये दिए हैं। कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि उद्योगपतियों ने आज बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत और पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री पंजाब को अपना योगदान सौंपा है।

इस संबंध में उद्योगपतियों -मोंटी कार्लाे ग्रुप के श्री कमल ओसवाल ने 1 करोड़ रुपये, हैप्पी फोर्जिंग की श्रीमती मेघा गर्ग ने 1 करोड़ रुपये, सीगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के श्री एम.पी. सहगल ने 50 लाख रुपये, ऑक्टेव अपैरल्स के श्री अभिषेक अरोड़ा ने 50 लाख रुपये, वर्धमान स्पिनिंग मिल्स के श्री नीरज जैन ने 50 लाख रुपये।

उद्योगपति पंजाब की भलाई के लिए वचनबद्ध

ट्राइडेंट ग्रुप के श्री दीपक नंदा ने 50 लाख रुपये, जी.बी. रियल्टी के श्री गुरविंदर भट्टी ने 25 लाख रुपये, बैक्टर फूड्स, करीमिका के श्री परवीन गोयल ने 20 लाख रुपये, एरी सुदाना स्पिनिंग मिल्स के श्री सिद्धार्थ खन्ना ने 20 लाख रुपये, रॉकमैन फाउंडेशन के श्री सुमन मुंजल ने 10 लाख रुपये, सी.आई.सी.यू. अध्यक्ष श्री उपकार सिंह आहूजा ने 5 लाख रुपये और रालसन के श्री संजीव पाहवा ने बाढ़ प्रभावित लोगों और उनके राहत कार्यों हेतु 2.5 लाख रुपये का योगदान दिया है।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि उद्योगपति पंजाब की भलाई के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने उद्योगपतियों द्वारा मुख्यमंत्री रंगला पंजाब फंड में दिए गए योगदान के लिए धन्यवाद व्यक्त किया और बाकी उद्यमियों से भी इस नेक कार्य के समर्थन में आगे आने की अपील की।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में देश की पहली AI आधारित स्क्रीनिंग की शुरुआत
Next Article Navratri 2025: कुट्टू के आटे की पूरी बनाते समय न करें ये गलतियां, आसानी से बनेगी फूली-फूली पूरियां
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.