Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Scam: पंजाब में पासर माफिया का बड़ा खुलासा, GST चोरी की हाईटेक नेटवर्क का पर्दाफाश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

GST Scam: पंजाब में पासर माफिया का बड़ा खुलासा, GST चोरी की हाईटेक नेटवर्क का पर्दाफाश

Mahabir
Last updated: September 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना/मंडी गोबिंदगढ़। GST Scam in Punjab: पंजाब में सरकार की सख्ती के बाद भी बड़े पैमाने पर जीएसटी (GST) की चोरी हो रही है। इस खेल में पासर, ट्रांसपोर्टर और कारोबारियों के साथ जीएसटी विभाग (GST Department) के कुछ अधिकारियों का एक बड़ा गैंग काम कर रहा है। यह गैंग रोजाना 500 से 700 गाड़ियों को बिना बिल के ही पास करवाता है, जिससे पंजाब सरकार (Punjab Government) और केंद्र सरकार को हर दिन करोड़ों रुपए का चूना लग रहा है।

Contents
  • कैसे काम करते हैं पासर
  • WhatsApp ग्रुप से चलाया जा रहा है रैकेट
  • गनमैन व ड्राइवर के साथ पासरों की मिलीभगत

पंजाब (Punjab) में एक साथ कई पासर सक्रिय हैं। ये पासर जालंधर (Jalandhar), लुधियाना (Ludhiana), मंडी गोबिंदगढ़ (Mandi Gobindgarh) और अमृतसर (Amritsar) में काम कर रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इसमें रवि नाम के शख्स वाला पासर हर रोज 250 गाड़िया पंजाब में बिना बिल के पास करवाया है। पासर रवि की गाड़ियों को अधिकारी हाथ नहीं डालते। इसके अलावा पंजाब के अलग अलग शहरों में पासर छिन्दा, कुनाल, लाडी, गगन, पंकज, रितिक, विशाल सक्रिय हैं, जो बिना किसी डर के जीएसटी चोरी कर स्क्रेप की गाड़ियों को इधर से उधर कर रहे हैं।

GST Tax Slab Rates
GST Tax Slab Rates

कैसे काम करते हैं पासर

सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले ये पासर कैसे काम करते हैं, इसका खुलासा हुआ है। पासर (Passar) की भाषा में इसे दो नंबर यानी बिना जीएसटी बिल (GST Bill) का माल बोलते हैं। बिना जीएसटी बिल अदा किए स्क्रेप मंगवाने वाले ट्रेडर्स और बिना बिल के ही स्क्रैप को दूसरे राज्यों से लाने वाले पासरों में आपसी कारोबार इंटरनेशनल मोबाइल नंबरों व इंटरनेट नंबरों से बने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये होती है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

व्हाट्सएप ग्रुप (WhatsApp) के जरिए चल रहे इस रैकेट में बड़े लोग शामिल हैं। यह इसलिए किया जाता है ताकि पासर जांच एजेंसियों की नजर से बचे रहे। इसी के जरिये रोजाना करोड़ों रुपए की जीएसटी (GST) की चोरी हो रही है और सरकार का खजाना खाली होता जा रहा है। यह चोरी जालंधर, लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ समेत हिमाचल (Himachal) से आने जाने वाले स्क्रैप की गाड़िय़ों से की जा रही है।

GST Fraud
GST Fraud

WhatsApp ग्रुप से चलाया जा रहा है रैकेट

सूत्र बताते हैं कि जीएसटी (GST) विभाग के कुछ अफसरों की मिलीभगत से सरकार को आने वाला टैक्स सीधे अफसरों के जेब में जा रहा है। इसमें पासर मोटी कमाई कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पूरे पंजाब (Punjab), हरियाणा (Haryana), हिमाचल (Himachal) व राजस्थान (Rajasthan) में 30 से 35 तरह के व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप चल रहे है। यह ग्रुप दो तरह के है। इन्ही व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप के जरिए पूरा रैकेट चलाया जा रहा है।

पहला WhatsApp ग्रुप ट्रेडर्स और पासरों का है। जिसमें ट्रेडर्स पासरों को अपनी गाड़ी नंबर बताते है और कब वहां से चलेगी उसकी जानकारी दी जाती है। दूसरा WhatsApp ग्रुप पासर और मोबाइल विंग (Mobile Wing) के अफसरों का है जिसके जरिये पासर अफसरों को गाड़ी नंबर व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप में भेजते है जिन्हें देखकर अफसर उन गाड़ियों को बिना बिल के आराम से जाने देते है और जो गाड़िया पासरों के जरिये पंजाब में नहीं आती उन्हें जबरदस्ती रोकर जांचा जाता है और उन पर कोई न कोई नुक्स निकाल कर भारी जुर्माना ठोक दिया जा रहा है।

GST-Scam
GST-Scam

गनमैन व ड्राइवर के साथ पासरों की मिलीभगत

इसके अलावा एक तीसरा व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप पासर और मोबाइल विंग के उन अफसरों के ड्राइवर और उनके गनमैनों का जिन्हें सरकार ने ऐसी जगह तैनात कर रखा है जहां से पंजाब (Punjab) में आने वाली गाड़ियों की संख्या बहुत कम है। इसकी मुख्य वजह उनकी ईमानदारी और जिम्मेदार के साथ नौकरी करना है। यह रूट राजस्थान से पंजाब में आने वालों का है।

इस रूट पर तैनात अफसरों के गनमैन व ड्राइवर पहले ही पासरों को आगाह कर देते है कि आज साहिब की डयूटी कितने से कितने बजे तक है। इसलिए ट्रकों की आवाजाही न की जाये। यानी कुछ अफसर और कुछ अफसरों के करिंदे ही जीएसटी चोरी करवाने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी रखते है। इस तरह से पंजाब और केंद्र सरकार को हर दिन करोड़ों रुपए का चूना पासर लगा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article India vs Bangladesh: बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुना, टीम इंडिया करेगी पहले बैटिंग
Next Article Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, अब मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.