Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: जालंधर में PSPCL के अफसरों का कारनामा, एल्डिको ग्रीन से नहीं वसूल रहे हैं 15.54 करोड़ रुपए
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: जालंधर में PSPCL के अफसरों का कारनामा, एल्डिको ग्रीन से नहीं वसूल रहे हैं 15.54 करोड़ रुपए

Mahabir
Last updated: September 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: PSPCL is not recovering Rs 15.54 crore from Eldeco Green Jalandhar- पंजाब में पावर कारपोरेशन (PSPCL) के अफसरों का काम हैरान करने वाला है। महज कुछ हजार बकाया होने पर घर की बिजली कनैक्शन काटने वाले PSPCL के अधिकारी 15.54 करोड़ रुपए न जमा करवाने वाले एल्डिको ग्रीन (Eldeco Green) कालोनी के प्रमोटरों पर मेहरबान हैं। पिछले कई साल से एल्डिको ग्रीन कालोनी के मालिक बकाया रकम नहीं जमा करवा रहे हैं, लेकिन कालोनी में बिजली कनेक्शन नहीं काटा गया। PSPCL के अफसर नोटिस-नोटिस खेल रहे हैं।

Contents
  • PSPCL नोटिस देकर झाड़ लेता है पल्ला
  • आरटीआई के जरिए खुलासा
  • पढ़ें नोटिस की कापी

पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के जालंधर स्थित अफसरों की दरियादिली से सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। PSPCL के अधिकारियों ने ये दरियादिली एल्डिको (Eldeco Green) प्रापर्टी प्राइवेट लिमिटेड पर दिखाई है। कुछ अफसरों के मिलीभगत से नकोदर रोड स्थित एल्डिको ग्रीन के संचालकों ने सरकार का करीब 15.54 करोड़ रुपए दबा लिया। यही नहीं, PSPCL के लिए निर्धारित जमीन पर भी एल्डिको ग्रीन ने कुंडली मार ली है।

PSPCL News
PSPCL News

PSPCL नोटिस देकर झाड़ लेता है पल्ला

जालंधर के बिजली विभाग यानी PSPCL के बड़े अधिकारियों की करतूत सामने आई है। जिसमें पिछले कई साल से एल्डिको ग्रीन प्रोजैक्ट के संचालकों से 15,54,11,278 (पन्द्रह करोड़ चौवन लाख ग्यारह हजार दो सौ अठत्तर) रुपए जमा ही नहीं करवाया जा रहा है। इसमें PSPCL के कुछ बड़े इंजीनियरों के साथ अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध है। जब-जब इसकी शिकायत होती है, तब तब PSPCL सिर्फ एक नोटिस निकालकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

नकोदर रोड स्थित एल्डिको ग्रीन ने कालोनी विकसित करने के लिए जेडीए से लाइसेंस लिया। एल्डिको ग्रीन के संचालकों ने PSPCL के पटियाला स्थित मुख्यालय में 11 केवी की कनेक्टीविटी चार्जेज के लिए अप्लाई किया। इसकी कुल फीस उस समय करीब 15.54 करोड़ रुपए बनी। इसके अलावा 21.81 करोड़ की बैंक गारंटी देनी थी। लेकिन एल्डिको ग्रीन पर जालंधर के कुछ अफसर मेहरबान हो गए। न तो पैसे जमाए कराए और न बैंक गारंटी ली, लेकिन बिजली सप्लाई दे दी गई।

PSPCL News
PSPCL News

आरटीआई के जरिए खुलासा

आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह की आरटीआई के जरिए इसका खुलासा हुआ। PSPCL द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक साल 2023 से लगातार नोटिस जारी कर रहे हैं, लेकिन एल्डिको ग्रीन पैसे नहीं जमा करवा रहा है। ताजा नोटिस 19 सितंबर 2025 को जारी किया गया है। ये नोटिस भी एक शिकायत के बाद जारी किया गया, जिससे PSPCL के अफसर अपनी खाल बचा सके। यही नहीं, एल्डिको ग्रीन ने PSPCL को तय जमीन भी नहीं दी, इस पर सब स्टेशन बनना था। लेकिन एल्डिको ग्रीन में बिजली सप्लाई दे गई।

आरटीआई एक्टिविस्ट का आरोप है कि पीएसपीसीएल के एक अफसर को एल्डिको ग्रीन के संचालकों ने अनैतिक रूप से लाभान्वित किया है, जिससे एल्डिको ग्रीन को नोटिस देकर छोड़ दिया जाता है। चर्चा यह है कि इसमें एक अफसर को प्लाट मुहैया करवाया गया है।

पढ़ें नोटिस की कापी

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर की छात्राओं ने मनाया विश्व बेटी दिवस
Next Article Schengen Visa: अब सिर्फ एक VISA पर कर सकते हैं 29 देशों की यात्रा, जाने क्या है शेंगेन वीजा और कैसे करें आवेदन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.