Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, कहा- मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं, नहीं दिया तो पूरे परिवार को मार देंगे
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती, कहा- मैं गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं, नहीं दिया तो पूरे परिवार को मार देंगे

Mahabir
Last updated: September 28, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में लगातार फिरौती मांगने की खबरें सामने आती रहती है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़, मोहाली (Mohali) में सामने आया है। दरअसल, पंजाब के मोहाली में एक IT कंपनी के मालिक को फोन कर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है।

Contents
  • कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया
  • IT कंपनी मालिक ने शिकायत में बताया
  • जान से मारने की धमकी मिली
  • SHO बोले- हर एंगल पर जांच कर रहे
Gangster Goldy Brar
Gangster Goldy Brar

कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया

फोन करने वाले कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। फिरौती का पैसा न देने पर कंपनी मालिक को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई। कॉलर ने कहा- पैसे तो तुझे मारकर भी वसूल कर लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

पीड़ित ने इसकी शिकायत सोहाना पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बीएनएस की धारा 308(3) के तहत दर्ज किया गया है।

IT कंपनी मालिक ने शिकायत में बताया

पुलिस को दी शिकायत में गुरजोत सिंह ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी के मालिक हैं। उनकी कंपनी मोहाली में है। उन्होंने बताया- 12 सितंबर को मुझे एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया। उसने कहा कि जल्दी से 5 करोड़ रुपए का इंतजाम करो, नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।

How to get rid of spam calls?

शिकायतकर्ता ने कहा- पहले मैंने कॉलर की बात को हल्के में लिया, लेकिन इसके बाद मुझे लगातार फोन आने लगे। इन कॉल्स के जरिए लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इसके बाद 13 सितंबर को जब कॉल आई तो मैंने फोन नहीं उठाया। फिर भी फोन बजता रहा।

जान से मारने की धमकी मिली

गुरजोत सिंह बताते हैं- 14 सितंबर को जब कॉल आई तो मैंने इसे रिसीव कर लिया। इस बार कॉलर ने खुद को गोल्डी ढिल्लों बताया। उसने फिर से 5 करोड़ रुपए की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। जब मैंने इतनी बड़ी रकम देने से इनकार किया तो मुझे धमकी दी गई कि पैसे तो तुझे मारकर भी वसूल लिए जाएंगे।

गुरजोत ने कहा- लगातार मिल रही धमकियों से मेरा परिवार दहशत में आ गया है। 18 सितंबर को फोन कर मुझे फिर से जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद डर के कारण मैंने पुलिस को शिकायत दी और मदद की गुहार लगाई।

Police
Police

SHO बोले- हर एंगल पर जांच कर रहे

इस मामले में सोहाना पुलिस थाना प्रभारी तरूण सिंह पुरी ने कहा कि केस दर्ज किया गया है। मामले में हर एंगल पर जांच की जा रही है। फिलहाल केस की कोई डिटेल नहीं दी जा सकती। मोहाली में इस तरह रंगदारी मांगने का यह पहला मामला नहीं है।

इससे पहले एक दवाई कंपनी के मालिक से पैसे मांगे गए थे। इसके बाद सोहाना में एक प्रॉपर्टी डीलर को धमकाया गया था। वहीं, एक आईटी कंपनी के मालिक से भी पैसे मांगे गए थे, लेकिन उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article US Restaurant Firing: अमेरिका के रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर 3 लोगों की मौत, कई घायल, मची भगदड़
Next Article Jalandhar News: जालंधर के ED दफ्तर में गवाही देने जा रहे कारोबारी की जमकर पिटाई
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.