Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: किसान को घर बैठे मिलेगा फायदा, बस एक क्लिक पर उपलब्ध होगी CRM मशीन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: किसान को घर बैठे मिलेगा फायदा, बस एक क्लिक पर उपलब्ध होगी CRM मशीन

Mahabir
Last updated: October 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां (Gurmeet Singh Khudian) ने आज बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘उन्नत किसान’ मोबाइल ऐप पर 85,000 से अधिक इन-सीटू और एक्स-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनों की मैपिंग की गई है। उल्लेखनीय है कि यह मोबाइल ऐप एक वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म है, जिसे टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा देने और वायु प्रदूषण को कम करने के लिये छोटे और सीमांत किसानों तक इन अति-आधुनिक फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों की पहुँच को और आसान बनाने के लिये तैयार की गयी है।

Contents
  • ‘उन्नत किसान’ मोबाइल ऐप पर CRM मशीनों की मैपिंग की
  • किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता
  • ‘उन्नत किसान’ ऐप की अहम भूमिका की सराहना
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Agriculture and Food Processing Punjab
Gurmeet Singh Khudian, Minister of Agriculture and Food Processing Punjab

‘उन्नत किसान’ मोबाइल ऐप पर CRM मशीनों की मैपिंग की

इस महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की जानकारी साझा करते हुए श्री खुड्डियां ने बताया कि यह पहल किसानों को अपने घर बैठे ही मोबाइल फोन से CRM मशीनें आसानी से बुक करने की सुविधा देती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मशीन को खेती योग्य क्षेत्र के अनुसार जियो-टैग किया गया है, जिससे फसल अवशेष प्रबंधन गतिविधियों की निगरानी और दस्तावेज़ीकरण आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

कृषि मंत्री ने इस ऐप के मज़बूत ईकोसिस्टम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें 5,000 से अधिक ग्राम स्तरीय फ़ैसिलिटेटर (VLF) और क्लस्टर अधिकारी (COs) शामिल हैं, जो किसानों को ज़मीनी स्तर पर सहायता प्रदान करने के साथ-साथ गतिविधियों की निगरानी करेंगे। यह प्लेटफॉर्म CRM मशीनों के निजी मालिकों को भी अपने उपकरण पंजीकृत करने की सुविधा देता है, ताकि मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। सामुदायिक सहयोग के लिए VLF किसानोें की ओर से भी मशीनें बुक कर सकते हैं, ताकि कोई भी किसान इस सुविधा से वंचित न रहे।

Punjab News: पंजाब के किसानों के सामने अब नई मुसीबत
FARMER

किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता

श्री खुड्डियां ने ऐप के बैकएंड के बारे में बताया कि इसमें एक रीयल-टाइम डैशबोर्ड है, जो मशीनों के उपयोग और फील्ड अधिकारियों की गतिविधियों की सटीक निगरानी सुनिश्चित करता है। यह जवाबदेही, समस्याओं के त्वरित समाधान और अनुकूल संसाधन सुनिश्चित करता है तथा कटाई के महत्वपूर्ण समय में किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की ट्रैकिंग और प्रबंधन में इस डैशबोर्ड की प्रभावशीलता फसल अवशेष प्रबंधन पहलों की समग्र दक्षता को और बढ़ाती है।

श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने ‘उन्नत किसान’ ऐप (Unnat Kisan App) के किसान-हितैषी डिज़ाइन का ज़िक्र करते हुए किसानों से इसका उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस ऐप ने फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनरी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और समन्वित बनाया है। उन्होंने कहा कि नज़दीकी कस्टम हायरिंग सेंटसों और निजी मशीन मालिकों से आसान बुकिंग सुनिश्चित करके यह ऐप पराली प्रबंधन का एक वैज्ञानिक विकल्प प्रदान करता है और मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के पर्यावरण व टिकाऊ कृषि से संबंधित लक्ष्यों का समर्थन करता है।

iphone
iphone

‘उन्नत किसान’ ऐप की अहम भूमिका की सराहना

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रबंधकीय सचिव डॉ. बसंत गर्ग ने पंजाब में कृषि क्षेत्र के विकास में ‘उन्नत किसान’ ऐप की अहम भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह ऐप किसानों को CRM मशीनरी तक आसान पहुँच उपलब्ध करा रहा है और राज्य में टिकाऊ कृषि प्रथाओं को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में भविष्य की प्रगति हेतु इसकी डिजिटल नींव को और सशक्त करने का संकल्प व्यक्त किया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Tiger Shroff: टाइगर चले हॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाने, इन सुपरस्टार्स के साथ करेंगे काम
Next Article Punjab News: लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न स्कीमों के तहत करवाए जा रहे हैं विकास कार्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.