Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar: जालंधर में कल बंद रहेंगे 12 रास्ते, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्ट रूट प्लान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar: जालंधर में कल बंद रहेंगे 12 रास्ते, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्ट रूट प्लान

Mahabir
Last updated: October 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Bhagwan Valmiki Shobha Yatra Route Diversions Traffic Plan News: जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कल यानि सोमवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिससे जहां कल जालंधर में आधे दिन की सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है, वहीं कल जालंधर में ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया गया है।

Contents
  • ये रास्ते कल रहेंगे बंद
  • दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा निकलेंगी
  • अली मोहल्ले से शुरू होगी शोभायात्रा
  • वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग
  • मेडिकल सुविधा भी रहेगी
  • कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे

जालंधर (Jalandhar) में भगवान वाल्मीकि जी (Bhagwan Valmiki ji Shobha Yatra) के प्रकाश पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर में 12 जगहों पर रूट डायवर्ट किया है। इसे लेकर जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट रूट प्लान जारी किया है। शोभायात्रा के दौरान कल सोमवार को सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक शहर के 12 रूटों पर वाहनों की पाबंदी होगी।

Traffic Divert RouQte in Jalandhar
Traffic Divert RouQte in Jalandhar

ये रास्ते कल रहेंगे बंद

  • भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से अली मोहल्ला रोड
  • लवकुश चौक (मिलाप चौक)
  • भगत सिंह चौक
  • पंजपीर चौक
  • खिंगरा गेट
  • अड्डा होशियारपुर चौक
  • माईं हीरां गेट
  • शीतला मंदिर मोहल्ला
  • वाल्मीकि गेट
  • पटेल चौक
  • पुरानी सब्जी मंडी चौक रोड

दोपहर 2 बजे से शोभायात्रा निकलेंगी

कल यानी 6 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे जालंधर सिटी से धार्मिक संस्थाएं भगवान वाल्मीकि जयंती को लेकर शोभायात्रा निकालेंगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं। वाल्मीकि सभाओं ने इससे पहले जालंधर के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के साथ मीटिंग की।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसमें डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा था कि पंजाब सरकार की तरफ से 6- 7 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकाशोत्सव समारोहों के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

अली मोहल्ले से शुरू होगी शोभायात्रा

शोभायात्रा दोपहर करीब 2 बजे अली मोहल्ले के प्राचीन मंदिर से शुरू होगी। यहां से भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), लवकुश चौक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर चौक, माईं हीरां गेट पहुंचेगी।

यहां से शीतला मंदिर मोहल्ला, वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा चौक होते अली मोहल्ला पहुंचेगी। बता दें कि यात्रा के दौरान पुलिस बंदोबस्त करने में जुटी है। अनुमान है कि शोभायात्रा में 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग

डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने लोगों से शोभायात्रा में पूर्ण श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा के दौरान ट्रैफिक के ऑप्शनल रूट, वाहनों की उचित पार्किंग, सुरक्षा, चौराहों की सजावट और अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।

डिप्टी कमिश्नर ने नगर निगम जालंधर को शोभा यात्रा के रास्तों पर सफाई, समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट्स, पीने का साफ पानी, और फायर टेंडर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

DC Himanshu Aggarwal
DC Himanshu Aggarwal

मेडिकल सुविधा भी रहेगी

इसी तरह, स्वास्थ्य विभाग को शोभा यात्रा के दौरान दवाइयों और एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीमें तैनात करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, पावरकॉम के अधिकारियों को समारोहों के दौरान बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे

डीसी ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी या कर्मचारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि शोभा यात्रा में भाग लेने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Air India: अमृतसर एयरपोर्ट में मची अफरा-तफरी, Air India की फ्लाइट की हुई इमरजैंसी लैंडिंग
Next Article Punjab News: पंजाब का लक्ष्य 350 करोड़ रुपये हासिल करना: हरपाल सिंह चीमा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.