Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jaipur SMS Hospital: अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, चारों तरफ अफरातफरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Jaipur SMS Hospital: अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, चारों तरफ अफरातफरी

Mahabir
Last updated: October 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जयपुर। Jaipur SMS Hospital Fire Accident Live Video News Update: राजस्थान से बुरी खबर है। जयपुर स्थित सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड में भीषण आग लगने से 8 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई। अधिकारियों ने सोमवार तड़के यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक मरीजों में दो महिलाएं और चार पुरुष थे।

Contents
  • आईसीयू में 24 मरीज थे भर्ती
  • मरीज बेहोशी की हालत में मिले
  • सीएम ने किया अस्पताल का दौरा
  • जांच के लिए कमेटी गठित
  • मृतकों के नाम
  • आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं
  • डाक्टर भाग खड़े हुए
  • जयपुर की घटना अत्यंत दुखद

जयपुर (Jaipur) के एसएमएस अस्पताल (SMS Hospital) के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग तेजी से फैली और जहरीला धुआं निकला। डॉ. धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा आईसीयू में 11 मरीज थे, जहां आग लगी और फैल गई।

Fire in SMS Hospital
Fire in SMS Hospital

आईसीयू में 24 मरीज थे भर्ती

डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया, “हमारे ट्रॉमा सेंटर में दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू हैं, एक ट्रॉमा आईसीयू और एक सेमी-आईसीयू। वहां हमारे 24 मरीज थे, 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 सेमी-आईसीयू में। ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई, जिससे जहरीली गैसें निकलीं।”

मरीज बेहोशी की हालत में मिले

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर गंभीर मरीज बेहोशी की हालत में थे। हमारी ट्रॉमा सेंटर टीम, हमारे नर्सिंग ऑफिसर और वार्ड बॉय ने तुरंत उन्हें ट्रॉलियों पर लादकर आईसीयू से बाहर निकाला और जितने मरीजों को हम आईसीयू से बाहर निकाल पाए, उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि उनमें से छह मरीजों की हालत बेहद गंभीर थी। हमने सीपीआर से उन्हें होश में लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 8 मरीजों की मौत हो गई है।

Bhajanlala Sharma CM Rajasthan
Bhajanlala Sharma CM Rajasthan

सीएम ने किया अस्पताल का दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने स्थिति का जायजा लेने के लिए ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। राजस्थान मंत्री जवाहर सिंह ने कहा, “ICU में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जानकारी मुख्यमंत्री को मिली और वह स्वयं यहां आए और हम भी आए हैं।

घटना दुखद है और जिनका यहां इलाज चल रहा था तो आग लगने के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई है। हमारी प्राथमिकता जो 24 लोग थे उनमें से अधिकतर लोगों को बचा लिया गया है।

जांच के लिए कमेटी गठित

उनका इलाज बेहतर हो और आगे से ऐसी घटना न हो। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बेहतर इलाज हो।” इस अग्निकांड की जांच के लिए शासन स्तर पर 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।

मृतकों के नाम

Fire in SMS Hospital News
Fire in SMS Hospital News

आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं

वहीं, आग में अपने परिवार के सदस्य को खोने वाले एक व्यक्ति का कहना है, “आईसीयू में आग लग गई। उसे बुझाने के लिए कोई उपकरण नहीं था। आग बुझाने के लिए सिलेंडर या पानी तक नहीं था। कोई सुविधा नहीं थी। मेरी मां का निधन हो गया।”

आग में अपने सदस्य को खोने वाले एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “वह मेरी मौसी का बेटा था। वह 25 साल का था और उसका नाम पिंटू था। जब रात 11.20 बजे धुआं निकला, तो हमने डॉक्टरों को बताया कि मरीजों को समस्या हो सकती है। फिर धीरे-धीरे धुआं बढ़ता गया।

डाक्टर भाग खड़े हुए

धुआं बढ़ने पर डॉक्टर और नीचे परिसर में काम करने वाले सभी लोग चले गए। फिर अचानक इतना धुआं हो गया कि हम मरीजों को निकाल नहीं पाए। फिर भी, हमने चार-पांच मरीजों को निकाला। मेरी मौसी का बेटा वहां था। वह ठीक था। वे उसे एक-दो दिन में छुट्टी देने वाले थे।”

जयपुर की घटना अत्यंत दुखद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है- राजस्थान के जयपुर स्थित एक हॉस्पिटल में आग लगने से हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर करे कि घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday: जालंधर में आज आधे दिन की छुट्टी की घोषणा, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और ITI, पढ़ें डीसी का आदेश
Next Article Jalandhar: जालंधर में आज बंद रहेंगी 12 सड़कें, ट्रैफिक रूट किया गया डायवर्ट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.