Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: PSPCL और इन्वेस्ट पंजाब द्वारा नवीकरणीय बिजली कंपनियों की बैठक का आयोजन, लिए गए ये बड़े फैसले
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: PSPCL और इन्वेस्ट पंजाब द्वारा नवीकरणीय बिजली कंपनियों की बैठक का आयोजन, लिए गए ये बड़े फैसले

Mahabir
Last updated: October 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने इन्वेस्ट पंजाब के सहयोग से चंडीगढ़ में नवीकरणीय बिजली डेवलपर्स की बैठक आयोजित की। इसका उद्देश्य पी.एस.पी.सी.एल. के आने वाले सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा निविदाओं में प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों की अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करना था।

30 अग्रणी कंपनियों ने लिया भाग

इस कार्यक्रम में पंजाब सरकार (Punjab Government) के बिजली, उद्योग एवं वाणिज्य तथा निवेश प्रोत्साहन मंत्री संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की लगभग 30 अग्रणी कंपनियों और डेवलपर्स ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पी.एस.पी.सी.एल, इन्वेस्ट पंजाब और पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लेकर हिस्सेदारकों के साथ विस्तारपूर्वक बातचीत की। उन्होंने डेवलपर्स को पंजाब की प्रगतिशील नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों, निवेश सुविधा प्रक्रियाओं और पारदर्शी प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा खरीद के लिए पी.एस.पी.सी.एल योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

सत्र के दौरान, पी.एस.पी.सी.एल. ने अपने आगामी बोली कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिसमें निजी डेवलपर्स के लिए सौर एवं अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में निवेश करने के आने वाले अवसरों का विवरण दिया गया। इन पहलों का उद्देश्य राज्य को अपने रिन्यूएबल परचेज ऑब्लिगेशन (आर पी ओ) लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करना, ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाने और स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के माध्यम से सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।

बैठक में एक इंटरएक्टिव सत्र भी हुआ जिसमें डेवलपर्स ने अपने विचार साझा किए और पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में प्रक्रियाओं को और अधिक सुचारू बनाने तथा व्यापार में आसानी बढ़ाने के लिए रचनात्मक सुझाव दिए।

अन्य मुद्दों के साथ साथ डेवलपर्स ने टेंडरों में सीलिंग टैरिफ लगाने और ट्रांसमिशन लाइनों के सर्वेक्षण में पी.एस.पी.सी.एल:/ पीएसटीसीएल. द्वारा लगने वाले लंबे समय के मुद्दे को भी उठाया, जो परियोजनाओं के प्रारंभ में देरी का कारण बनता है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि टेंडरों में कोई सीलिंग टैरिफ नहीं लगाया जाएगा और परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए डेवलपर्स को स्वयं लाइनों के सर्वेक्षण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सभा को संबोधित करते हुए बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने राज्य सरकार की निवेशक-अनुकूल माहौल बनाने और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए डेवलपर्स को पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पंजाब स्वच्छ, हरित और किफायती नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार है और यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद, किफायती और उच्च-गुणवत्ता वाली बिजली मिलती रहे।

इस अवसर पर बोलते हुए अजोय कुमार सिन्हा, आई.ए.एस., प्रमुख सचिव (बिजली) और चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर, पीएसपीसीएल. ने नवीकरणीय बिजली खरीद के लिए एक पारदर्शी, कुशल और प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए पीएसपीसीएल. की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल. राज्य में सतत ऊर्जा परिवर्तन को गति देने के लिए निवेशकों और डेवलपर्स के साथ मिलकर कार्य करेगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार छुआछूत को समाप्त करने और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए उठा रही सख्त कदम- बलजीत कौर
Next Article Youth Festival: रूस में वर्ल्ड यूथ फेस्टिवल- भारतीय दल ने विभिन्न देशों के साथ किया हर क्षेत्र में जानकारी का आदान प्रदान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.