Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: हरजोत सिंह बैंस ने सड़कों के अपग्रेडेशन के लिए दिए आदेश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: हरजोत सिंह बैंस ने सड़कों के अपग्रेडेशन के लिए दिए आदेश

Mahabir
Last updated: October 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज लोक निर्माण विभाग (PWD) और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री आनंदपुर साहिब जाने वाली सभी सड़कों को तुरंत अपग्रेड किया जाए और नवंबर के मध्य तक इन्हें पूरी तरह कार्यशील बनाया जाए, ताकि नववें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस से संबंधित समारोहों में पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुचारू और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

Contents
  • उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
  • सार्वजनिक शौचालय सुनिश्चित कर रही
  • एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश
  • ये रहे शामिल

उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

इन ऐतिहासिक समारोहों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए श्री बैंस (Harjot Singh Bains) ने रूपड़ जिला अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पंजाब सिविल सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान उन्होंने सड़क बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर देते हुए सभी बुनियादी सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने संबंधी सख्त निर्देश दिए।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि पवित्र शहर को निर्बाध संपर्क प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री आनंदपुर साहिब जाने वाली सभी मुख्य सड़कों की स्थिति ऐसी हो कि भारत और विदेशों से आने वाली संगतों के लिए सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित हो सके।

सार्वजनिक शौचालय सुनिश्चित कर रही

व्यापक प्रबंधों का विवरण देते हुए, बैंस ने कहा कि मजबूत सड़क बुनियादी ढांचे के साथ-साथ सरकार मुख्य मार्गों और संगत के एकत्रित स्थलों पर स्ट्रीट लाइटें, पर्याप्त सफाई, पीने के पानी की सुविधा और आवश्यक संख्या में सार्वजनिक शौचालय सुनिश्चित कर रही है।

उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपयुक्त साइन बोर्ड, लाइटिंग और पहुंच योग्य चिकित्सीय सुविधाओं वाले निर्धारित पार्किंग क्षेत्र स्थापित करने पर भी जोर दिया।

bypass

एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश

संगतों के आध्यात्मिक अनुभव को और बेहतर एवं रमणीय बनाने के लिए स बैंस ने श्री गुरु तेग बहादर जी के जीवन और क्षेत्र के पवित्र धार्मिक स्थलों के इतिहास एवं महत्व को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न प्रमुख स्थलों पर एलईडी स्क्रीन लगाने के निर्देश भी दिए।

पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, स्थानीय सरकारों, पर्यटन, पुलिस, स्वास्थ्य और बिजली समेत सभी विभागों को पूर्ण तालमेल के साथ काम करने और सभी प्रबंधों को पूर्व निर्धारित समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे समारोहों के दौरान सफाई, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करें।

ये रहे शामिल

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोह में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार, सुरक्षित और रमणीय-आध्यात्मिक अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में अतिरिक्त उपायुक्त, रोपड़ पूजा सियाल, एस.डी.एम. जसप्रीत सिंह, आर.टी.आई. गुरविंदर सिंह जौहल, बीबीएमबी के मुख्य इंजीनियर सी.पी. सिंह, एक्जीक्यूटिव हरजोत वालिया, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हरजीत सिंह, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर एस.एस. भुल्लर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान की ओर से युवाओं के लिए नए कोर्स की शुरुआत
Next Article Varinder Singh Ghuman: जालंधर के बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का निधन, Tiger3 में सलमान के साथ किया था काम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.