Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के SHO पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, महिला को अकेले मिलने का बनाया दबाव
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर के SHO पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप, महिला को अकेले मिलने का बनाया दबाव

Mahabir
Last updated: October 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर जिले के फिल्लौर थाना प्रभारी भूषण कुमार पर गाज गिरी है। एसएचओ भूषण कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आरोप है कि एसएचओ भूणष कुमार ने  रेप पीड़िता एक 14 वर्षीय एक लड़की से छेड़छाड़ किया है। यही नहीं, लड़की के मां को अकेले में मिलने के लिए दबाव बनाते रहे। यही नहीं, रेप के आरोपी पर एफआईआर की बजाए एसएचओ ने उसे बचाने का काम किया।

Contents
  • एक महीने तक नही की FIR
  • SHO को बर्खास्त करने की मांग
  • SHO और महिला के बीच बातचीत
  • मुझे डर लगता है

जालंधर के फिल्लौर के एक महिला का आरोप है कि जब वह अपनी नाबालिक बेटी के साथ रेप की शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंची तो एसएचओ ने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद अकेले में मिलने के लिए लगातार दबाव बनाते रहे। इसकी अलग अलग वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

Police
Police

एक महीने तक नही की FIR

लोक इंसाफ मंच के सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में एसएचओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मंच के नेताओं ने कहा कि यदि एसएचओ को निलंबित नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं, महिला के पति ने बताया कि उनकी बेटी के साथ 18 वर्षीय युवक रोशन कुमार ने 23-24 अगस्त की रात को रेप किया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जब वे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने कहा कि पहले पुलिस केस दर्ज करवाना होगा। इसके बाद वे थाना प्रभारी भूषण कुमार के पास पहुंचे, लेकिन एसएचओ ने कहा कि रेप नहीं हुआ है और मेडिकल कराने से मना कर दिया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि एसएचओ ने कई बार महिला और उसकी बेटी को अकेले बुलाया और गलत व्यवहार किया। करीब एक महीने तक केस दर्ज नहीं किया गया।

Suspend
Suspend

SHO को बर्खास्त करने की मांग

लोक इंसाफ मंच के अध्यक्ष जरनैल फिल्लौर ने बताया कि मामले की शिकायत एसएसपी को दी गई, जिसके बाद एसएचओ का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि एसएचओ को बर्खास्त किया जाए, नहीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सरवन सिंह बल ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है। एसएचओ का तबादला किया जा चुका है। वहीं एसएचओ ने कहा कि यह सभी आरोप झूठे है।

SHO और महिला के बीच बातचीत

जालंधर (Jalandhar) में सोशल मीडिया में 1.50 मिनट की वीडियो क्लिप तेजी के साथ वायरल हो रही है। जिसमें उक्त एसएचओ (SHO) की एक महिला से बातचीत के अंश है। एसएचओ (SHO) महिला को फोन कर के पूछता है कि उसका पति घर में है, या काम पर चला गया। महिला कहती है कि पति काम पर चला गया, वह अकेले में है।

इसके बाद एसएचओ (SHO) कहता है कि वह मेरे पास आ जाए। महिला बोलती है कि क्या लड़की लेकर आना है। एसएचओ कहता है कि नहीं तू अकेले आ जा। महिला बोलती है कि उसे डर लगता है कि कहीं आप अंदर न कर दो। एसएचओ कहता है कि नहीं अंदर नहीं करूंगा, आओ फिर मिलकर बात करेंगे।

मुझे डर लगता है

महिला बोलती है कि क्या बात करना है, मुझे डर लग रहा है। एसएचओ प्यार से कहता है कि आ जाओ बात करेंगे। फिर एसएचओ कहता है कि कचेहरी के सामने आकर फोन करना, फिर बताऊंगा कहां आना है।

ये पूरी वीडियो 1.50 मिनट की है। डेली संवाद इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, इसलिए SHO का नाम नहीं दिया गया। हालांकि महिला के मोबाइल नंबर SHO का नाम डिस्पले हो रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar: जालंधर के SHO की गंदी बात… सोशल मीडिया में तेजी से वायरल, देखें VIDEO
Next Article Coldrif Cough Syrup: जहरीले कफ सिरप केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.