Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब का AI-आधारित स्ट्रोक प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल मॉडल के रूप में उभरा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब का AI-आधारित स्ट्रोक प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल मॉडल के रूप में उभरा

Mahabir
Last updated: October 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) की प्रतिबद्धता के अनुरूप सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब का AI-आधारित स्ट्रोक प्रोजेक्ट पंजाब को जीवन-रक्षक चिकित्सीय देखभाल के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने में सफल रहा है।

Contents
  • संदिग्ध स्ट्रोक मरीजों का परीक्षण किया
  • विकलांगता के मामलों की रोकथाम भी कर रहे
  • पंजाब सरकार इस सफल पहल का विस्तार…

संदिग्ध स्ट्रोक मरीजों का परीक्षण किया

यह महत्वपूर्ण हब-एंड-स्पोक मॉडल, जिसे पंजाब सरकार, CMC लुधियाना, Qure.AI और मेड्रोनिक के सहयोग से लागू किया गया, सकारात्मक परिणाम दे रहा है और आपातकालीन उपचार के लिए एक नया राष्ट्रीय मानक स्थापित कर रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस प्रोजेक्ट की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि लागू होने के कुछ महीनों में ही इस नवोन्मेषी नेटवर्क ने 700 से अधिक संदिग्ध स्ट्रोक मरीजों का परीक्षण किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रणाली ने छह मरीजों को मशीनी थ्रोम्बेक्टॉमी जैसी जटिल, मस्तिष्क में रक्त के थक्के हटाने वाली प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त प्रदान की।

Punjab Health and Family Welfare Minister Dr Balbir Singh
Punjab Health and Family Welfare Minister Dr. Balbir Singh

विकलांगता के मामलों की रोकथाम भी कर रहे

डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के माध्यम से हम न केवल जान बचा रहे हैं बल्कि गंभीर विकलांगता के मामलों की रोकथाम भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार मरीजों को मशीनी थ्रोम्बेक्टॉमी सुविधा पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध करा रही है, जिसकी लागत निजी अस्पतालों में लगभग 5 से 6 लाख रुपए होती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वित्तीय कठिनाइयाँ मरीज की रिकवरी और नई जिंदगी पाने के रास्ते में बाधा न बनें।

इस प्रोजेक्ट के तहत स्पोक सेंटर – होशियारपुर, लुधियाना, संगरूर और सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला के जिला अस्पताल – में आने वाले संदिग्ध स्ट्रोक मरीजों का तत्काल सी टी स्कैन किया जाता है। इसके बाद स्कैन का विश्लेषण क्योर.ए आई की आधुनिक एआई तकनीक द्वारा मिनटों में किया जाता है, और परिणाम तुरंत सेंट्रल हब, सी एम सी लुधियाना में विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट टीम के साथ साझा किए जाते हैं।

पंजाब सरकार इस सफल पहल का विस्तार…

डॉ. जैराज पांडियन, डॉ. ईवी सेबेस्टियन और डॉ. राजेश्वर सहोता की अगुवाई में यह विशेषज्ञ टीम स्पोक सेंटर पर डॉक्टरों को रीयल-टाइम गाइडेंस और आवश्यक जानकारी प्रदान करती है। जिन मरीजों को तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है, उन्हें जीवन-रक्षक सेवाएँ देने के लिए तुरंत और सुचारू ढंग से CMC लुधियाना स्थानांतरित किया जाता है।

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के प्रारंभिक परिणाम बहुत उत्साहजनक हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह एक क्रांतिकारी मॉडल है जो नागरिकों को उनकी आवश्यकता के समय तुरंत गुणवत्तापूर्ण देखभाल प्रदान करता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार इस सफल पहल का विस्तार पूरे राज्य में करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है, ताकि सभी के लिए विश्व स्तरीय स्ट्रोक केयर सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज को जनता को किया समर्पित
Next Article Gurmeet Mann Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को फिर लगा बड़ा झटका, इस मशहूर सिंगर का निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.