Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जालंधर के SHO पर कई लड़कियों ने लगाया बदसलूकी का आरोप, बोलीं- मेरे पास आपत्तिजनक कॉल्स रिकार्ड
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Jalandhar News: जालंधर के SHO पर कई लड़कियों ने लगाया बदसलूकी का आरोप, बोलीं- मेरे पास आपत्तिजनक कॉल्स रिकार्ड

Mahabir
Last updated: October 12, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस के SHO भूषण कुमार के खिलाफ तीन अन्य लड़कियों ने भी बदसलूकी और शोषण का आरोप लगाया है। जिससे भूषण कुमार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उधर, महिला आयोग ने एसएसपी को नोटिस भेजकर भूषण कुमार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Contents
  • SHO करता था दुर्व्यवहार
  • पुलिस अफसर दबाव बना रहे
  • एसएचओ पर हरासमैंट का आरोप
  • यह था मामला

लड़की से छेड़खानी और महिला से गंदी बात करने के मामले में लाइन हाजिर हुए जालंधर (Jalandhar) के फिल्लौर के एसएचओ भूषण कुमार के खिलाफ फिलौर की तीन अन्य लड़कियों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इन लड़कियों ने अपना नाम गुप्त रखा है। लड़कियों का आरोप है कि भूणष कुमार उनके साथ बदसलूकी करता था और बुरी नजर रखता था।

SHO Bhushan Kumar
SHO Bhushan Kumar

SHO करता था दुर्व्यवहार

इन तीन लड़कियों ने लोक इंसाफ मोर्चा के प्रधान को उनके साथ हुए दुर्व्यवहार के बारे में बताया उन्होंने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया जब वहा एसएचओं था वो थाने में आती हर एक महिला को बुरी नजर से देखता था। उसका असली सच लोगों के सामने आना चाहिए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पीड़ित परिवार और ‘लोक इंसाफ मोर्चा’ ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि जब तक SHO भूषण कुमार के खिलाफ POCSO एक्ट और यौन शोषण की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज नहीं होता, वे चुप नहीं बैठेंगे।

sexual harassment
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस अफसर दबाव बना रहे

पीड़िता की मां ने बताया कि मेडिकल कराने गई महिला अधिकारी ने भी उन्हें धमकाया कि वे इस मामले को दबा दें। वहीं, कुछ अधिकारियों पर आरोप है कि वे पीड़िता से बयान बदलवाने का दबाव बना रहे हैं।

एसएचओ पर हरासमैंट का आरोप

फिल्लौर की तीन अन्य लड़कियां सामने आईं, जिन्होंने अपना नाम गुप्त रखते हुए ‘लोक इंसाफ मोर्चा’ के नेताओं को बताया कि SHO भूषण कुमार उन्हें भी फोन कर परेशान करता था। उनके पास कई रिकार्डिंग्स हैं, जिनमें SHO के आपत्तिजनक कॉल्स है।

एक अन्य महिला ने बताया कि SHO सरकारी गाड़ी में सायरन बजाकर उसके घर पहुंचा और पति को थाने बुलाने की धमकी दी। उसने उसका मोबाइल नंबर लेकर बाद में रोजाना फोन कर मिलने का दबाव बनाया।

यह था मामला

फिलौर में इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठी एक नाबालिग पीड़िता और उसकी मां के साथ हैरान करने वाला मामला सामने आया है। थाना फिलौर के तत्कालीन SHO भूषण कुमार पर आरोप है कि उन्होंने रेप पीड़िता की मदद करने की जगह खुद उसका शोषण किया।

मामला जब सोशल मीडिया और अखबारों के जरिए उजागर हुआ, तो एसएसपी ने पहले SHO को लाइन हाजिर किया और बाद में महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद उसे सस्पेंड कर दिया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Gmail to Zoho Mail: Gmail छोड़कर Zoho Mail पर होना चाहते शिफ्ट, यहां जानें आसान सा तरीका
Next Article Police Encounter: पंजाब के दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में फैली सनसनी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.