Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री ने पंजाब और अर्जेंटीना के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की वकालत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मुख्यमंत्री ने पंजाब और अर्जेंटीना के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की वकालत

Mahabir
Last updated: October 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए पंजाब और अर्जेंटीना (Argentina) के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Contents
  • अर्जेंटीना दुनिया के अग्रणी खाद्य उत्पादक देशों में से एक
  • शैक्षणिक टूर के तहत पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का दौरा
  • ये रहे उपस्थित

अर्जेंटीना दुनिया के अग्रणी खाद्य उत्पादक देशों में से एक

अर्जेंटीना के सेंट्रो एग्रो-टेक्निको रीजनल के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि इस प्रतिष्ठित संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी 8 से 17 अक्टूबर तक पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के अध्ययन दौरे पर आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है — विशेषकर पशुपालन और अनाज उत्पादन के क्षेत्र में अर्जेंटीना दुनिया के अग्रणी खाद्य उत्पादक देशों में से एक है।

CM Mann advocated for increased cooperation between Punjab and Argentina
CM Mann advocated for increased cooperation between Punjab and Argentina

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह छात्र पंजाब में प्रचलित आधुनिक कृषि तकनीकों और तौर-तरीकों को समझने के लिए यहां आए हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाब और अर्जेंटीना के बीच लंबे समय से चल रहे सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह साझेदारी दोनों क्षेत्रों के लिए लाभदायक साबित होगी, क्योंकि कृषि दोनों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि पंजाब और अर्जेंटीना कृषि क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं ताकि पारस्परिक सहयोग को और प्रोत्साहन मिले।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

शैक्षणिक टूर के तहत पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का दौरा

भगवंत सिंह मान ने यह जानकर खुशी जताई कि अर्जेंटीना का प्रतिनिधिमंडल हर वर्ष शैक्षणिक टूर के तहत पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का दौरा करता है, जबकि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल भी हर वर्ष अर्जेंटीना जाता है ताकि वहां की कृषि प्रणाली से अनुभव प्राप्त कर अपने छात्रों की विशेषज्ञता को और निखारा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्जेंटीना और पंजाब दोनों ही कृषि से संबंधित समान चुनौतियों और समाधान का सामना करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह द्विपक्षीय सहयोग कृषि को लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को पंजाब की समृद्ध संस्कृति से भी अवगत करवाया और आशा व्यक्त की कि उन्हें अपने प्रवास के दौरान पंजाब की संस्कृति की झलक अवश्य मिलेगी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जनरल कोऑर्डिनेटर ऑफ प्रैक्टिकल एक्टिविटीज ह्यूबर कैटालिना फेलिसा, इंस्ट्रक्टर/अध्यापक कसाल जुआन पाब्लो, अध्यापक इग्नासियो एस्टेबान, विद्यार्थी किआरा अमायरा विक्टोरिया, विद्यार्थी टियागो इलूनी अर्नेस्टो, मेहफुड टेरे सैंटियागो सहित अन्य सदस्यों ने पंजाब में मिली गर्मजोशी भरी मेहमाननवाजी के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

अपने दौरे को एक यादगार अनुभव बताते हुए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस यात्रा से उन्हें अत्यंत लाभ प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल, डायरेक्टर स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. निर्मल जौड़ा, एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. विशाल बेक्टर, रिसोर्स मैनेजमेंट एंड कंज्यूमर साइंस विभाग की प्रमुख डॉ. शरणबीर कौर बल्ल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार ने धान की अंतरराज्यीय अवैध ढुलाई पर कसा शिकंजा, शेलर मालिक सहित 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Next Article Punjab News: फसल नुकसान के लिए प्रति एकड़ 20,000 रुपए मुआवजे को मंजूरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.