Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन

Mahabir
Last updated: October 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: नेशनल गतका ऐसोसिएशन आफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप-2025 छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई शहर में पारंपरिक जंगजू कला और खेल कौशल के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुई। तीन दिनों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ पंजाब के गतकेबाज़ों को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने साहस, सटीकता और कर्मठता से दिल जीतते हुए उपविजेता का खिताब जीता।

Contents
  • पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया
  • राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देने वाले एक सफल आयोजन

पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया

लड़कों के वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान पंजाब (Punjab) ने दमदार मुकाबलों और बेहतरीन तकनीकों के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि छत्तीसगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा और उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियाँ के वर्ग में छत्तीसगढ़ ने पहला स्थान, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर और पंजाब और हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री गजेंद्र यादव ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री महोदय ने कहा, कि गतका केवल एक खेल नहीं है बल्कि यह भारत की गौरवशाली मार्शल विरासत का एक हिस्सा है जो अनुशासन, साहस और आत्म-संयम सिखाता है। छत्तीसगढ़ सरकार इस पारंपरिक कला में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गतका का जोरदार प्रचार-प्रसार करेगी।

राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देने वाले एक सफल आयोजन

उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले और खेल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देने वाले एक सफल आयोजन के लिए नेशनल गतका ऐसोसिएशन व न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ को बधाई दी। वैशाली नगर निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि गतका खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, सम्मान और टीम वर्क भारत के प्रत्येक युवा एथलीट के लिए एक मिसाल कायम करता है।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को इस मार्शल खेल में सक्रिय रूप से भाग लेने और राज्य का नाम रोशन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा से मनीष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेशनल गतका ऐसोसिएशन (एनजीएआई) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, एशियाई गतका फेडरेशन के कार्यकारी सदस्य और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव जसवंत सिंह और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब की जातियों को केंद्रीय सूची में शामिल करने के लिए NCBC की बैठक
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार ने धान की अंतरराज्यीय अवैध ढुलाई पर कसा शिकंजा, शेलर मालिक सहित 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.