Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: IPS Y Puran Kumar: दलितों की भावनाओं को समझे भाजपा, IPS वाई पूरण कुमार के मामले हो निष्पक्ष जांच
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

IPS Y Puran Kumar: दलितों की भावनाओं को समझे भाजपा, IPS वाई पूरण कुमार के मामले हो निष्पक्ष जांच

Mahabir
Last updated: October 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर। IPS Y Puran Kumar: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ दलित नेता एवं पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने हरियाणा के दलित आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के सुसाइड मामले में निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि जनता की स्पष्ट मांग है कि न्याय न केवल हो, बल्कि न्याय होता हुआ दिखाई भी दे। ताकि व्यवस्था में जनता का बहाल विश्वास हो।

Contents
  • गरिमा एवं न्याय के मूलभूत सिद्धान्तों की पुष्टि
  • पारदर्शी जाँच का आदेश दिया जाए

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को लिखे पत्र में पूर्व सांसद ने कहा है कि मैं आपका ध्यान एक अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक घटना की और आकर्षित करना चाहता हूँ, जिसमें अनुसूचित जाति (दलित) समुदाय से सम्बंधित एक युवा, ईमानदार एवं कर्त्तव्यनिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री वाई. पुरण कुमार के आत्महत्या के आरोपित मामले में न्याय की मांग की गई है।

IPS Officer Y. Puran Kumar Commits Suicide
IPS Officer Y. Puran Kumar Commits Suicide

गरिमा एवं न्याय के मूलभूत सिद्धान्तों की पुष्टि

रिंकू ने लिखा – श्री पुरण कुमार कुछ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर किए जा रहे अपमान, मानसिक उत्पीड़न एवं जातिगत भेदभाव के कारण गंभीर पेशेवर एवं मनोवैज्ञानिक दबाव में थे। उनकी इस दुःखद घटना ने कार्यस्थल पर पुर्वाग्रह, मानसिक प्रताड़ना तथा वंचित वर्गों के अधिकारियों हेतु संस्थागत सुरक्षा उपायों की कमी जैसे गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह हृयदविदारक घटना न केवल पंजाब बल्कि सम्पूर्ण देश के दलित समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। जनता की यह स्पष्ट मांग है की न्याय न केवल हो, बल्कि न्याय होता हुआ दिखाई भी दे, ताकि वव्यस्था में जनता का विश्वास बहाल हो और हमारे सविधान में निहित समानता, गरिमा एवं न्याय के मूलभूत सिद्धान्तों की पुष्टि हो।

IPS Y Puran Kumar Haryana and Wife Amneet
IPS Y Puran Kumar Haryana and Wife Amneet

पारदर्शी जाँच का आदेश दिया जाए

इस संवेदनशील एवं गंभीर मामले की महत्ता हो देखते हुए गृह मंत्रालय द्वारा इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाय। रिंकू ने लिखा कि एक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय केन्द्रीय एजेंसी/ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के माध्यम से समयबद्ध एवं पारदर्शी जाँच का आदेश दिया जाए।

उत्पीड़न एवं भेदभाव में संलिप्त आरोपित अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए, ताकि वे जांच प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न न कर सके। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध संबंधित कानूनों के तहत कठोरतम अनुशासनिक एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

IPS Y Puran Kumar
IPS Y Puran Kumar

भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ती रोकने हेतु प्रशासनिक दिशा- निर्देश जारी किए जाए, ताकि सभी अधिकारियों को जाति, या पृष्ठभूमि से परे सुरक्षित, सम्मानजनक एवं भेदभाव- मुक्त कार्य वातावरण प्राप्त हो।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Fraud Travel Agent: इंग्लैंड भेजने के नाम पर इस ट्रैवल एजेंट ने ठगे लाखों रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Next Article Singer Khan Saab’s: पंजाबी सिंगर खान साब पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के बाद पिता का हुआ निधन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.