Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST: जीएसटी के नाम पर दुकानदारों से 21 लाख की वसूली! हर दुकान को भरने होंगे 15,000 रुपए
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

GST: जीएसटी के नाम पर दुकानदारों से 21 लाख की वसूली! हर दुकान को भरने होंगे 15,000 रुपए

Mahabir
Last updated: October 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। GST on Firecrackers Jalandhar News Update: जालंधर में पटाखा विक्रेताओं का विवाद सुलझाने के दावे के बीच नई खबर सामने आ रही है। खबर है कि अब जीएसटी (GST) विभाग के नाम पर हर दुकान से फीस जमा करवाई जा रही है। हालांकि अभी तक सभी दुकानें बनकर तैयार नहीं हुई, लेकिन दुकान लगाने के इच्छुक लोगों से जीएसटी (GST) के नाम पर फीस मांगा जा रहा है।

Contents
  • क्या जीएसटी की रकम खजाने में जमा होगी?
  • हर दुकान से 65,000 रुपए उगाही
  • पांच एसोसिएशन बनी
  • बिना बिल के पटाखा बेचा तो खैर नहीं

जालंधर (Jalandhar) में पटाखा विक्रेताओं की पांच एसोसिएशन है। इसमें दो एसोसिएशन भाजपा से समर्थित हैं, जबकि दो एसोसिएशन कांग्रेस द्वारा समर्थित है। एक नई एसोसिएशन अभी बनी है। उधर, जिला प्रशासन ने 20 दुकानें अलाट की है। इनके पास ही लाइसेंस हैं। इस बार करीब 150 दुकानें लगाई जाएंगी।

क्या जीएसटी की रकम खजाने में जमा होगी?

सूत्र बता रहे हैं कि अब जीएसटी (GST) विभाग के नाम पर 21 लाख रुपए इकट्ठा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह रकम जीएसटी (GST) विभाग में जमा करवाई है। अब हैरान करने वाली बात तो यह है कि क्या सारा पैसा सरकारी खजाने में जमा होगा, या फिर कुछ पैसा जीएसटी (GST) के अफसरों अपनी जेब में डालेंगे। इसे लेकर छोटे दुकानदार कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

जानकारी के मुताबिक पठानकोट चौक के पास खाली ग्राउंड में पटाखा मार्केट लग रही है। इसके लिए डीसी ने 20 लाइसेंस जारी किया। इसे लेकर 20 ब्लाक बनाए जाएंगे, एक ब्लाक में करीब 8 से 10 लोग दुकानदारी कर सकते हैं। ये दुकान लाइसेंसधारी होलसेलर के अंडर में होगी। यानि 20 ब्लाक में करीब 150 दुकानें खोली जाएंगी।

crackers
crackers

हर दुकान से 65,000 रुपए उगाही

सूत्र बताते हैं कि आज शाम को एक मीटिंग के बाद हर दुकानदार से 15,000 रुपए अतिरिक्त जीएसटी (GST) के जमा करवाने को कहा गया है। कुछ दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 50,000 रुपए हर दुकानदार पहले दे चुका है, अब 15,000 रुपए हर दुकान से फिर इकट्ठा किया जा रहा है। यानि हर दुकान से 65,000 रुपए उगाही की जा रही है।

इस तरह 150 दुकानों से करीब 95 लाख रुपए इकट्ठा किया जाएगा। इसमें 21 लाख रुपए जीएसटी (GST) का शामिल है। यही नहीं, इस बार जमीन का किराया भी अभी तय नहीं है। क्योंकि इस बार निजी जमीन पर पटाखा मार्केट बनाया जा रहा है। इसमें टीन शेड डालकर दुकानें बनाई जा रही हैं।

पांच एसोसिएशन बनी

इस बार पटाखा मार्केट में पांच एसोसिएशन हो गई हैं। होलसेल फायर वर्क्स एसोसिएशन के प्रधान संजीव बाहरी (सतपाल पन्ना लाल बाहरी), फायर वर्क्स एसोसिएशन जालंधर के प्रधान विकास भंडारी, महावीर बजरंगबली फायर वर्क्स एसोसिएशन के प्रधान रवि महाजन हैं। इसके अलावा हर्ष राणा और विकास तलवाड़ ने अपनी अलग एसोसिएशन बनाई है।

पटाखा मार्केट के प्रधान विकास भंडारी ने बताया कि जीएसटी अफसरों के साथ मीटिंग हो गई है। जितनी फीस बन रही है, उसे कल जमा करवाया जाएगा। हर लाइसेंसधारी जीएसटी के बगैर काम नहीं करता है। जितना माल आया है, उस पर जीएसटी फीस तय है, उसे जमा करवाया जाएगा।

बिना बिल के पटाखा बेचा तो खैर नहीं

उधर, जीएसटी विभाग के अफसरों ने कहा है कि इस तरह से कोई चालान नहीं किया जा रहा है। अफसरों के मुताबिक पटाखों की दुकानों पर विभाग की नजर है। बिना बिलिंग करने वाले दुकानदारों पर एक्शन लिया जाएगा। जो भी जीएसटी बनेगी, बिल के हिसाब से दुकानदारों को भरना होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: सरकारी भूमि पर पेड़ों की अवैध कटाई, पीएनबी शाखा प्रबंधक के खिलाफ FIR की मांग
Next Article Punjab News: दुनिया भर की नामी कंपनियां पंजाब में निवेश के लिए कतारबद्ध: मुख्यमंत्री
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.