Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये आदेश
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने वरिष्ठ IAS अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये आदेश

Mahabir
Last updated: October 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) ने आज विभिन्न विभागों के वरिष्ठ IAS अधिकारियों और प्रशासनिक सचिवों को आगामी त्योहारी सीजन के दौरान राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Contents
  • IAS अधिकारियों के साथ बैठक की
  • 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज
  • ये रहे उपस्थित
IAS Officers News
IAS Officers

IAS अधिकारियों के साथ बैठक की

आज यहां अपने निवास पर IAS अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आई बाढ़ से भारी तबाही के बावजूद पंजाब अब भी राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की स्थिति में है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

निर्बाध और कुशल खरीद प्रबंधों की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि पंजाब के किसानों की मेहनत और लगन से उपजा एक-एक दाना खरीदा जाए। भगवंत सिंह मान ने बताया कि पंजाब सरकार ने खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के दौरान धान की खरीद के लिए 1,822 नियमित खरीद केंद्र अधिसूचित किए हैं।

38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज

ये सभी अधिसूचित मंडियां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब द्वारा आवंटित की गई हैं।मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार तक राज्य की मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज की गई, जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन धान पहले ही खरीदा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि खरीद के 72 घंटे के भीतर उठान सुनिश्चित करने संबंधी राज्य सरकार के मानकों का पालन करते हुए 100 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि किसानों को खरीदे गए अनाज के लिए कुल 7,472.20 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।

ये रहे उपस्थित

धान के एक-एक दाने की खरीद के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं पूरी खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य भर में निर्बाध, पारदर्शी और कुशल अनाज खरीद सुनिश्चित करने के लिए अनुकरणीय कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि निम्न स्तर पर सुदृढ़ प्रबंधों के माध्यम से किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article By-election: तरन तारन उपचुनाव: नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल
Next Article War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने 44 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.