Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “दिवाली फिएस्टा”
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “दिवाली फिएस्टा”

Mahabir
Last updated: October 18, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित और प्रबंधित दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेजिस और स्कूल्स ने अत्यंत हर्षोल्लास,रचनात्मकता और पर्यावरणीय चेतना के सुंदर समन्वय के साथ दिवाली (Diwali) फिएस्टा का आयोजन किया।

Contents
  • विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लिया
  • स्वच्छ और हरित दिवाली मनाने की शपथ ली
  • प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई
Innocent Hearts celebrated Diwali
Innocent Hearts celebrated Diwali

विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लिया

सभी पाँचो कैम्पस – ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड – रोशनी, रंगों और उल्लास से सराबोर हो गए, क्योंकि नर्सरी से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

ये गतिविधियाँ मोमबत्ती और दीया सजावट, लालटेन निर्माण, पेपर प्लेट रंगोली, तोरण (दरवाज़े की सजावट), ग्लास एरोमेटिक कैंडल बनाना,दीवार की सजावट और रंगोली प्रतियोगिता जैसी आकर्षक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मेंटल द्वारा दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को इसे आनंद, सद्भावना व पर्यावरण-अनुकूल दृष्टिकोण के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।

 

स्वच्छ और हरित दिवाली मनाने की शपथ ली

विशेष प्रार्थना सभा के दौरान, विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी की भावना को दर्शाते हुए स्वच्छ और हरित दिवाली मनाने की शपथ ली। इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन तथा इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के परिसरों को पोस्टरों और रंगोली के डिजाइनों से खूबसूरती से सजाया गया था, जो हमारे दिलों को प्रकाशमय करने और अपनी धरती माँ से प्रेम करने का संदेश दे रहे थे।

प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई

उत्सव को और भी गहरा अर्थ देते हुए, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के इको क्लब ने पर्यावरण-अनुकूल उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए एक ‘एंटी-क्रैकर तथा एंटी- प्लास्टिक अभियान’ का आयोजन किया। भावी शिक्षकों ने अपने शिक्षण संस्थानों में पटाखों से होने वाले प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई।

उन्होंने रीसाइकल्ड सामग्रियों से दिवाली उपहार पैकेज भी तैयार किए और प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करने का संकल्प लिया, जिससे एक स्वच्छ और हरित ग्रह के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पुष्ट हुई। सम्पूर्ण आयोजन ने वास्तव में दीपावली की भावना को साकार किया — प्रकाश, प्रेम और आनंद का प्रसार।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Retreat Ceremony Timing: रिट्रीट सेरेमनी के समय में हुआ बदलाव, अब इतने बजे होगी शुरू
Next Article Accident News: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत और कई घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

एजुकेशन

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का जेईई मेन्स 2- 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

By Mahabir

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के यंग इनोवेटर्स ने टेक मंथन 3.0 में छोड़ी अपनी छाप

By Mahabir

Vishwakarma Day: सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा विश्वकर्मा दिवस समारोह

By Mahabir

DIPS News: डिप्स संस्थान: जहाँ संस्कार, सुविधा और सफलता का होता है विश्वस्तरीय संगम

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.