Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Police Memorial Day 2025: डीजीपी गौरव यादव ने बहादुर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Police Memorial Day 2025: डीजीपी गौरव यादव ने बहादुर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Mahabir
Last updated: October 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Police Memorial Day 2025: देश की एकता और अखंडता के लिए आतंकवादियों और अपराधियों से लड़ते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुलिसकर्मियों के सम्मान में मंगलवार को जालंधर स्थित पंजाब आर्म्ड पुलिस (पी.ए.पी.) मुख्यालय में 66वां राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।

Contents
  • 1,802 अधिकारियों का बलिदान
  • 16,000 से अधिक सूचनाओं का भी योगदान
  • जबरन वसूली की प्रत्येक कॉल पर FIR
  • ये अफसर रहे मौजूद
  • पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास

पंजाब (Punjab) के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव (Gaurav Yadav IPS) ने श्रद्धांजलि समारोह के दौरान शहीदों को नमन किया। उन्होंने पंजाब पुलिस को एक बेमिसाल फोर्स बताया, जिसने शांति और संकट दोनों समय में अद्वितीय समर्पण के साथ देश की सेवा की।

1,802 अधिकारियों का बलिदान

उन्होंने बताया कि सितंबर 1981 से अब तक पंजाब पुलिस ने ड्यूटी के दौरान 1,802 अधिकारियों का बलिदान दिया है, जिनमें इस साल के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल है। पुलिस शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए डी.जी.पी. यादव ने कहा कि इन शहीदों की वजह से ही आज हम शांतिपूर्ण जीवन जी रहे है।

डीजीपी गौरव यादव ने बहादुर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
डीजीपी गौरव यादव ने बहादुर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की वीरता, साहस और आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने की प्रतिबद्धता की गौरवमयी विरासत है और सीमावर्ती राज्य में शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस काम करती रहेगी।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में डी.जी.पी. ने राज्य सरकार की निर्णायक मुहिम ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ पर प्रकाश डालते हुए इसे एक बड़ी सफलता बताया। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने अब तक 1,300 किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की है।

16,000 से अधिक सूचनाओं का भी योगदान

इसी तरह इस मुहिम में सेफ पंजाब हेल्पलाइन के जरिए जनता से प्राप्त 16,000 से अधिक सूचनाओं का भी योगदान है। उन्होंने कहा कि इस जन समर्थित पहल के कारण बड़ी संख्या में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और कई ड्रग नेटवर्क को खत्म किया गया है।

डी.जी.पी. ने यह भी बताया कि इस मुहिम के तहत पुलिस ने 64 हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार कर और 14 करोड़ रुपये की गैर-कानूनी राशि जब्त कर नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े वित्तीय चैनलों का पर्दाफाश किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बहादुर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
डीजीपी गौरव यादव ने बहादुर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित आई.एस.आई. और अन्य कट्टरपंथी तत्व पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जबरन वसूली की कॉल्स के मुद्दे पर डी.जी.पी. यादव ने कहा कि जांच से पता चला है कि ऐसी 80 प्रतिशत से अधिक कॉल्स स्थानीय अपराधियों द्वारा गैंगस्टर बनकर की गई थी।

जबरन वसूली की प्रत्येक कॉल पर FIR

उन्होंने सभी पुलिस कमिश्नरों और एस.एस.पी. को निर्देश दिए कि जबरन वसूली की प्रत्येक कॉल पर एफ.आई.आर. दर्ज की जाए और इसकी गहन जांच की जाए। उन्होंने कहा, ‘हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता आम नागरिक हैं।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब पुलिस का उद्देश्य जनहितैषी और प्रभावी पुलिसिंग प्रदान करना है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

समारोह के बाद डी.जी.पी. यादव ने पुलिस शहीदों के परिजनों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें पंजाब सरकार व पुलिस विभाग की ओर से निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाया। पी.ए.पी. कैंपस के अंदर पुलिस शहीद स्मारक पर स्मारक परेड हुई, जहां कमांडेंट विवेक शील सोनी ने सभी पुलिस शहीदों के नाम पढ़े।

डीजीपी गौरव यादव ने बहादुर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
डीजीपी गौरव यादव ने बहादुर पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

ये अफसर रहे मौजूद

शहीद नायकों के सम्मान में दो मिनट का मौन धारण और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्रद्धा के फूल अर्पित करने के साथ समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रमुख व्यक्तियों में स्पेशल डी.जी.पी. पी.एस.पी.सी.एल. जितेंद्र जैन, स्पेशल डी.जी.पी. लॉ एंड ऑर्डर अरपित शुक्ला, स्पेशल डी.जी.पी. रेलवे शशि प्रभा द्विवेदी मौजूद रहे।

ए.डी.जी.पी. प्रोविजनिंग नागेश्वर राव, स्पेशल डी.जी.पी. ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा ए.एस. राय, स्पेशल डी.जी.पी. साइबर क्राइम वी नीरजा, चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो-कम-स्पेशल डी.जी.पी. इंटेलिजेंस प्रवीण सिन्हा, स्पेशल डी.जी.पी. ह्यूमन राइट्स नरेश अरोड़ा, ए.डी.जी.पी. एस.ए.पी. जालंधर एम.एफ. फारूकी, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अलावा पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और शहीदों के परिवार मौजूद थे।

पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास

पुलिस स्मृति दिवस मनाने की परंपरा 21 अक्तूबर, 1959 से शुरू हुई, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सेनाओं ने एस.आई. कर्म सिंह की अगुवाई में सी.आर.पी.एफ. की गश्ती टुकड़ी पर हमला कर दिया था, जिसमें दस वीर जवान शहीद हो गए थे।

16,000 फीट की ऊंचाई पर कड़ाके की ठंड में उनका बलिदान असाधारण वीरता का प्रतीक बना हुआ है। तब से, 21 अक्तूबर को देश की सभी पुलिस इकाइयों में उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस स्मृति दिवस हर साल मनाया जाता है, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Yogi Adityanath: पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी- CM योगी
Next Article Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान सख्त, पुलिस अफसर को किया निलंबित
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.