Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Scam: पंजाब में GST चोरी, दुबई में निवेश, डेली करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी, पासर और दलाल से सैटिंग, हुआ बड़ा खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

GST Scam: पंजाब में GST चोरी, दुबई में निवेश, डेली करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी, पासर और दलाल से सैटिंग, हुआ बड़ा खुलासा

Mahabir
Last updated: October 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। GST Scam in Punjab DIG Harcharan Singh Bhullar Dubai Connection Update: पंजाब में करोड़ों रुपए की रोज जीएसटी (GST) चोरी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि पंजाब (Punjab) में टैक्स चोरी का पैसा दुबई (Dubai) में निवेश किया जा रहा है। जानकारी यह है कि पंजाब में टैक्स चोरी से करोड़ों रुपए का धन, दुबई में रिएल एस्टेट कारोबार में लगाया जा रहा है।

Contents
  • दुबई में 2 और कनाडा में 3 फ्लैट
  • पूर्व डीजीपी ने उठाए सवाल
  • सरकारी गवाह बन कृष्नू

यह खुलासा रिश्वत केस में पकड़े पंजाब (Punjab) के रोपड़ रेंज के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) के विदेशी कनेक्शन के बाद हुआ है। हरचरण सिंह भुल्लर के ड्यूटी के दौरान ही करीबन 10 बार दुबई (Dubai) यात्रा पर जाने की चर्चा है। CBI ने हरचरण सिंह भुल्लर का पासपोर्ट अपने कब्जे में लिया हुआ है। इसके माध्यम से उनके विदेश दौरों की डिटेल जुटाई जा रही है।

पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली

दुबई में 2 और कनाडा में 3 फ्लैट

CBI के आधिकारिक सूत्रों अनुसार अब तक हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) के दुबई (Dubai) में 2 और कनाडा (Canada) में 3 फ्लैट का पता चला है। इसके अलावा उनके पास लुधियाना (Ludhiana) में लगभग 55 एकड़ जमीन और माछीवाड़ा क्षेत्र में 20 दुकानों की जानकारी भी CBI के हाथ लगी है। सीबीआई को शक है कि भुल्लर ने अपनी तैनाती के दौरान विदेशों में भी संपत्ति बनाई।

CBI सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब इन सभी संपत्तियों के सोर्स का पता लगाने में जुटी है और यह जांच भी की जा रही है कि क्या इन संपत्तियों को किसी अन्य नाम पर खरीदा गया था। आने वाले दिनों में भुल्लर की संपत्तियों को लेकर और खुलासे होने की संभावना है। यही नहीं, पता चला कि कुछ कारोबारियों के साथ मिलकर दुबई में पैसा इनवेस्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पंजाब में स्क्रैप का अरबों का कारोबार है। स्क्रैप पर सबसे ज्यादा टैक्स लगता आ रहा है। पहले यह टैक्स 28 फीसदी थी। जीएसटी रिफार्म के बाद टैक्स 18 फीसदी हो गया। लेकिन सबसे ज्यादा टैक्स लगने की वजह से स्क्रैप में जीएसटी चोरी सबसे ज्यादा हो रही है। जानकार बताते हैं कि अशोक बत्ता जैसे कई लोग अफसरों को महीना भरते हैं।

DIG Harcharan Singh Bhullar
DIG Harcharan Singh Bhullar

पूर्व डीजीपी ने उठाए सवाल

पंजाब के पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि इस तरह के अधिकारियों के बारे में मंत्रियों और अधिकारियों को पता रहता है। जो पैसा इनके पास से मिला है, वह कुछ एक दिनों में तो नहीं आया है। जिससे जाहिर है कि सभी को उसके बारे में पता था। मगर इस मामले पर कोई बोल नहीं रहा था।

पूर्व DGP ने बताया कि हरचरण सिंह भुल्लर महज एक ऐसा अफसर नहीं है जो इस तरह के काम कर रहा है। उससे भी बड़े मगरमच्छ पुलिस विभाग में बैठे हैं, जो मंत्रियों, अफसरों और यहां तक कि जजों की जरूरतें पूरी करते रहे हैं और कर भी रहे हैं। भुल्लर की गिरफ्तारी के बाद सरकार के विपक्ष के सभी नेताओं ने चुप्पी साधी हुई है।

GST News
GST News

सरकारी गवाह बन कृष्नू

मंडी गोबिंदगढ़ के व्यापारी से रिश्वत की सेटिंग करवाने वाले कृष्नु को CBI की तरफ से सरकारी गवाह बनाया जा सकता है। इसके लिए CBI की तरफ से कृष्नु को राजी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगर वह सरकारी गवाह बनता है तो इससे हरचरण सिंह भुल्लर की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।

आपको बता दें कि स्क्रैप कारोबारी से 8 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को गिरफ्तार किया है। भुल्लर के तमाम ठिकानों पर सीबीआई ने छापे मारे, जहां से करीब 7.50 करोड़ रुपए कैश, महंगी घड़ियां और शराब मिली हैं। इसके आलावा अरबों रूपए की संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Haryana: अमेरिका ने 50 युवाओं को किया डिपोर्ट, सभी डंकी रूट लगाकर गए थे, गैंगस्टर और भगौड़े भी शामिल
Next Article War Against Drugs: पंजाब पुलिस ने हेरोइन सहित 66 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.