Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: पूर्व DIG भुल्लर को लेकर CBI और विजीलैंस आमने-सामने, बिचौलिए कृष्णु की डायरी में 12 अधिकारियों के नाम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: पूर्व DIG भुल्लर को लेकर CBI और विजीलैंस आमने-सामने, बिचौलिए कृष्णु की डायरी में 12 अधिकारियों के नाम

Mahabir
Last updated: November 2, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Ex DIG Harcharan Singh Bhullar Remand Punjab Vigilance CBI: पंजाब पुलिस के पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर को लेकर केंद्रीय एजैंसी सीबीआई और पंजाब की विजीलैंस ब्यूरो आमने-सामने है। भुल्लर के केस में 12 बड़े अफसरों के नाम शामिल होने के बाद पंजाब और केंद्र सरकार के बीच लड़ाई शुरू हो गई है।

Contents
  • CBI की हिरासत
  • बुड़ैल जेल पूछताछ के लिए भी पहुंच गए
  • सेंटर और स्टेट एजेंसियां अब आमने-सामने
  • कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब
  • पुलिस हिरासत में नहीं

हालांकि इस दौरान पंजाब (Punjab) के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) को आखिरकार CBI ने रिमांड पर ले लिया है। इसके पीछे की कहानी काफी रोचक है। जिसे जानने की रुचि पंजाब सरकार के लगभग सभी अधिकारियों (भले वह सिविल के हों या पुलिस के) में बनी हुई है। हरचरण सिंह भुल्लर 14 दिन तक बुड़ैल जेल के भीतर न्यायिक हिरासत में रहे।

पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली

CBI की हिरासत

न्यायिक हिरासत समाप्त होने पर CBI की अदालत में भुल्लर को पेश किया गया और CBI ने उनका रिमांड तक नहीं मांगा। तभी उन्हें दोबारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चंद घंटों बाद ही CB। ने रिमांड के लिए एप्लिकेशन अदालत में लगाई और शनिवार 1 नवंबर को भुल्लर CBI की हिरासत में ले लिया गया।

आपको बता दें कि पंजाब विजिलेंस की तरफ से 29 अक्टूबर को पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया, जबकि दो मामले पहले CBI दर्ज कर चुकी थी। पंजाब विजिलेंस ने इसे इतने चुपके से किया कि FIR तक का पता CBI तक को नहीं लगा।

Punjab Vigilance Bureau
Punjab Vigilance Bureau

बुड़ैल जेल पूछताछ के लिए भी पहुंच गए

अदालत से इजाजत लेकर विजिलेंस के अधिकारी बुड़ैल जेल पूछताछ के लिए भी पहुंच गए। यही नहीं, भुल्लर को हिरासत में लेने के लिए अदालत में अर्जी भी लगा दी। तभी इसकी भनक CBI को लगी और अधिकारियों ने चंडीगढ़ स्पेशल कोर्ट पहुंचकर भुल्लर का रिमांड मांग लिया।

सेंटर और स्टेट एजेंसियां अब आमने-सामने

पूर्व DIG भुल्लर को लेकर अब यह चर्चा होने लगी है कि इस मामले में केंद्र सरकार की जांच एजेंसी CBI और पंजाब विजिलेंस आमने-सामने हो गई हैं। कारण साफ है कि CBI की रडार पर कई IPS और IAS अधिकारी हैं।

दलाल कृष्नु के पास से मिली डायरी और मोबाइल के डेटा से कई अफसरों के उसके साथ लिंक सामने आए हैं। चार IAS और आठ IPS अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

Central Bureau of Investigation
Central Bureau of Investigation

कोर्ट ने सीबीआई से मांगा जवाब

विजिलेंस ने मोहाली अदालत में बताया कि एचएस भुल्लर जांच में शामिल हुए थे, लेकिन उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया। उन्हें विजिलेंस के केस में 31 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना जरूरी है, इसलिए वारंट तुरंत जारी किए जाएं।

CBI ने दलील दी कि आरोपी पहले से CBI कोर्ट के आदेश से न्यायिक हिरासत में था। बिना सक्षम अदालत की अनुमति के विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी अवैध है। सीबीआई ने विस्तृत जवाब दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा है।

पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली
पंजाब के DIG के घर छापा, 3 बैग में भरे 5 करोड़ कैश बरामद, लग्जरी घड़ियां भी मिली

पुलिस हिरासत में नहीं

अदालत ने आदेश में कहा कि आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है, पुलिस हिरासत में नहीं। अदालत ने यह भी माना कि गिरफ्तारी को लेकर तथ्य स्पष्ट नहीं हैं और इस स्थिति में CBI से विस्तृत जवाब मांगना उचित रहेगा।

अदालत ने माना कि आरोपी के कानूनी अधिकार सुरक्षित हैं। सीबीआई को अपना जवाब 3 नवंबर तक दाखिल करने का निर्देश दिया गया। वहीं, इस केस में कई बड़े अफसरों की जान अटकी हुई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST Scam: जीएसटी टीम ने फर्जी कंपनी का किया पर्दाफाश, 4.39 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी पकड़ी, कारोबारी पर FIR दर्ज
Next Article Punjab: गुरुद्वारा में घुसा नशे में धुत्त युवक, गुरुद्वारे में किया हंगामा; मची अफरा-तफरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.