Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM भगवंत सिंह मान ने लोगों को दी बड़ी सौगात
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM भगवंत सिंह मान ने लोगों को दी बड़ी सौगात

Mahabir
Last updated: November 5, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पठानकोट। Guru Nanak Jayanti 2025: पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 3394.49 करोड़ रुपए की लागत वाले शाहपुर कंड़ी डैम प्रोजेक्ट का औपचारिक उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक परियोजना राज्य में बिजली और सिंचाई की सुविधाओं में बड़ा इज़ाफा करेगी।

Contents
  • सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी
  • पंजाब के 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई
  • प्रभावशाली रूप से बिजली उत्पादन
  • बिजली उत्पादन शुरू होगा
  • उत्तरी भारत में वॉटर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (Guru Nanak Jayanti 2025) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन देश, विशेषकर पंजाब के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने इस डैम के निर्माण में योगदान देने वाले इंजीनियरों, कर्मचारियों और श्रमिकों का समूचे पंजाब की ओर से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके इस प्रोजेक्ट को साकार किया।

सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी

उन्होंने कहा कि यह डैम किसानों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और आम जनता के लिए एक वरदान साबित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि कृषि प्रधान राज्य पंजाब को इस डैम से सबसे अधिक लाभ होगा, क्योंकि इससे जहां बिजली उत्पादन में वृद्धि होगी, वहीं सिंचाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस परियोजना से युवाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर पैदा होंगे।

ON PARKASH PURAB OF SRI GURU NANAK DEV JI, CM DEDICATES SHAHPUR KANDI DAM PROJECT TO PEOPLE
ON PARKASH PURAB OF SRI GURU NANAK DEV JI, CM DEDICATES SHAHPUR KANDI DAM PROJECT TO PEOPLE

भगवंत सिंह मान ने कहा “शाहपुर कंड़ी डैम पंजाब, विशेषकर माझा क्षेत्र की (लाइफ लाइन)जीवन रेखा साबित होगा। मुझे विश्वास है कि यह डैम न सिर्फ लाखों घरों को रोशन करेगा बल्कि लाखों लोगों की ज़िंदगियों में उजाला भरेगा।”
उन्होंने बताया कि शाहपुर कंड़ी डैम प्रोजेक्ट की कुल लागत 3394.49 करोड़ रुपए है।

पंजाब के 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई

जिसमें से 2694.02 करोड़ रुपए (लगभग 80%) पंजाब सरकार द्वारा और 700.45 करोड़ रुपए (20%) केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। इस परियोजना के लिए कुल 3171.72 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसमें से 1643.77 एकड़ पंजाब और 1527.95 एकड़ जम्मू-कश्मीर क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

नए डैम से सिंचाई सुविधा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से पंजाब के 5000 हेक्टेयर (12,500 एकड़) क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर समेत माझा क्षेत्र के अन्य जिलों के खेतों तक पानी पहुंचेगा। इसके अतिरिक्त अप्पर बारी दोआब नहर के अधीन एक लाख 18 हजार हेक्टेयर भूमि को अब निरंतर सिंचाई सुविधा मिलेगी।

प्रभावशाली रूप से बिजली उत्पादन

मुख्यमंत्री ने बताया कि शाहपुर कंड़ी डैम के निर्माण से पहले रणजीत सागर डैम पावर हाउस सुबह और शाम की उच्च मांग के समय अपनी पूरी 600 मेगावाट क्षमता से काम नहीं कर सकता था, क्योंकि नीचे पानी संग्रहित करने के लिए कोई जलाशय नहीं था और पानी पाकिस्तान की ओर बह जाता था।

अब शाहपुर कंड़ी डैम के शुरू होने से रणजीत सागर पावर हाउस प्रभावशाली रूप से बिजली उत्पादन कर रहा है, और वहां से छोड़ा गया पानी शाहपुर कंड़ी जलाशय में संग्रहित किया जा रहा है, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए स्थिर पानी आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है।

ON PARKASH PURAB OF SRI GURU NANAK DEV JI, CM DEDICATES SHAHPUR KANDI DAM PROJECT TO PEOPLE
ON PARKASH PURAB OF SRI GURU NANAK DEV JI, CM DEDICATES SHAHPUR KANDI DAM PROJECT TO PEOPLE

बिजली उत्पादन शुरू होगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि डैम की ऊंचाई 55.5 मीटर है और इसमें 7.7 किलोमीटर लंबी हाइडल चैनल बनाई जा रही है। दो पावर हाउस (206 मेगावाट कुल क्षमता) बनाए जा रहे हैं, जिनका 75% कार्य पूरा हो चुका है। यह प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक पूरा कर जनता को समर्पित किया जाएगा, जिसके बाद बिजली उत्पादन शुरू होगा।

डैम की सिंचाई संबंधी अहमियत बताते हुए उन्होंने कहा कि तीन नई नहरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शाहपुर कंड़ी डैम के ऊपरी हिस्से में एक झील भी बनाई गई है, जिसे आने वाले वर्षों में पंजाब के सबसे बड़े पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

उत्तरी भारत में वॉटर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस डैम से उत्तरी भारत में वॉटर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि शाहपुर कंड़ी डैम, रणजीत सागर डैम और चमरोड़ क्षेत्र को विश्वस्तरीय पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। कुछ कंपनियां यहां पर्यटन परियोजनाएं लगाने के लिए तैयार हैं, जिनसे बातचीत जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती से अत्यधिक आकर्षित हैं, इसलिए यहां पर्यटन को प्रोत्साहित करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चन्द कटारुचक्क एवं बरिंदर कुमार गोयल और मुख्य सचिव के ए पी सिन्हा उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Guru Nanak Jayanti 2025: श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहादत दिवस, कुल 1563 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे चार नगर कीर्तन- तरुनप्रीत सिंह सौंद
Next Article Chandigarh: पुलिस थाने में सब इंस्पैक्टर की मौत, मुलाजिमों में मचा हड़ंकप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.