Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Bihar Election 2025: बिहार में 121 सीटों पर 64.46% मतदान, डिप्टी CM पर हमला, नेता ने दरोगा को धमकाया
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Bihar Election 2025: बिहार में 121 सीटों पर 64.46% मतदान, डिप्टी CM पर हमला, नेता ने दरोगा को धमकाया

Mahabir
Last updated: November 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पटना। Bihar Election 2025 Voting Percentage Live News Update: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है। 2020 में 56.9 फीसदी वोटिंग हुई थी। पिछली बार से इस बार 7.50% ज्यादा वोटिंग हुई है। इस दौरान डिप्टी सीएम पर हमला हो गया।

Contents
  • मताधिकार के प्रति सजग दिखे
  • 14 नंवबर को नतीजे आएंगे

बिहार (Bihar) विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। इसी के साथ 1314 प्रत्याशियों की किस्‍मत ईवीएम में कैद हो गई, जिसका फैसला 14 नवंबर को आएगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। गांवों से लेकर शहरों तक मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं।

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

मताधिकार के प्रति सजग दिखे

पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग तक सभी अपने मताधिकार के प्रति सजग दिखे। रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्‍यों में काम करने वाले कई प्रवासी बिहार लौटे और सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे खत्म हो गई। हालांकि, वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाताओं को वोटिंग का समय समाप्त होने के बाद भी वोट डाने दिया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद गुंजियाल ने बताया कि, इस बार महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। 400 से अधिक मतदान केंद्र पर वोटिंग चल रही है। इनकी रिपोर्ट नहीं मिली है।

Bihar Election News Update
Bihar Election News Update

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने बताया कि अतिसंवेदनशील 56 बूथों पर शाम 5 बजे तक ही वोटिंग हुई। बिहार में शहरी वोटर में वैसा उत्साह नहीं दिखा। 121 सीटों में से 3 सीट पर सबसे कम वोटिंग देखी जा रहीं है। राजधानी पटना के शहरी क्षेत्र कुम्हरार में 39.52 फीसदी, दीघा में 39.10 फीसदी और बांकीपुर में 40 फीसदी मतदान हुआ।

Bihar Election News
Bihar Election News

14 नंवबर को नतीजे आएंगे

पहले फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 18 जिलों की 121 सीटों पर आज 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। इनमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।

आपको बता दें कि पहले फेज में 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर है। 10 हॉट सीटें हैं। जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar: जालंधर में Speedways टायर ट्रेड कंपनी पर पुलिस ने मारा छापा, फैक्ट्री के अंदर का सीन देखकर अफसर रह गए दंग
Next Article Punjab by Election: कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने तरनतारन में हरमीत सिंह संधू के लिए मांगा वोट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.