Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Transfers Posting: सरकार ने IPS अफसरों का किया तबादला, सात जिलों के बड़े अफसरों का हुआ ट्रांसफर
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
हिमाचल प्रदेश

Transfers Posting: सरकार ने IPS अफसरों का किया तबादला, सात जिलों के बड़े अफसरों का हुआ ट्रांसफर

Mahabir
Last updated: November 6, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, शिमला। Transfers Posting in Himachal Police News Update: सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सात जिलों के एसपी (SP) समेत 15 आईपीएस (IPS) अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें कुल्लू, किन्नौर, नूरपुर, कांगड़ा, बद्दी, हमीरपुर और चंबा के पुलिस अधीक्षकों का तबादला हुआ है।

Contents
  • अभिषेक त्रिवेदी कोADG जेल शिमला लगाया
  • डीआईजी साइबर क्राइम धर्मशाला
  • स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो
  • अभिषेक एस भी बदले गए
  • कंपल्सरी वेटिंग आफिसर बनाया गया

हिमाचल (Himachal Pradesh) प्रदेश सरकार के आदेश पर गृह विभाग (Home Department) की ओर से जारी आदेश के अनुसार 15 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। जबकि चार अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Sukhvinder Singh Sukhu, Chief Minister of Himachal Pradesh
Sukhvinder Singh Sukhu, Chief Minister of Himachal Pradesh

अभिषेक त्रिवेदी कोADG जेल शिमला लगाया

कार्यवाहक मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आदेश जारी किए हैं। वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी को एडीजी जेल शिमला लगाया है। वह इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

वर्ष 2004 बैच के आइपीएस अधिकारी आइजी आर्म्ड पुलिस एवं प्रशिक्षण शिमला प्रेम कुमार ठाकुर को आइजी पुलिस अकादमी प्रशिक्षण एवं अनुसंधान शिमला लगाया है।

Transfers Posting News
Transfers Posting News

डीआईजी साइबर क्राइम धर्मशाला

साल 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कालेज, डरोह डा. डीके चौधरी को डीआईजी साइबर क्राइम धर्मशाला, डीआईजी जेल शिमला अनुपम शर्मा को डीआईजी क्राइम सीआईडी शिमला और डीआईजी ला एंड आर्डर शिमला रंजना चौहान को डीआईजी लीव रिजर्व मानवाधिकार आयोग लगाया है।

एसपी चंबा अभिषेक यादव को एआईजी पुलिस मुख्यालय लगाया गया है। कंमाडेंट होम गार्ड 9वीं वाहिनी धर्मशाला मदन लाल को पुलिस अधीक्षक कुल्लू होंगे।

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो

एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो धर्मशाला जोन बलवीर सिंह एसपी हमीरपुर होंगे। वह मौजूदा एसपी के पदोन्नत होने के बाद तैनाती लेंगे। सुशील कुमार को एसपी लीव रिजर्व मुख्यालय के पद से बदलकर एसपी किन्नौर लगाया है।

बद्दी के एसपी विनोद कुमार अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, को यहीं पर नियमित तैनाती दी गई है। एसपी लीव रिजर्व विजय कुमार को एसपी चंबा का दायित्व सौंपा गया है। नूरपुर के एसपी अशोक रतन अब कांगड़ा का जिम्मा संभालेंगे।

IPS
IPS

अभिषेक एस भी बदले गए

एसपी किन्नौर के पद पर तैनात अभिषेक एस को बदलकर सरकार ने एसपी कानून एवं व्यवस्था पुलिस मुख्यालय शिमला के पद पर तैनाती दी है। एसपी विजिलेंस मंडी जोन कुलभूषण वर्मा को नूरपुर का एसपी बनाया गया है।

एडीजी सीआईडी ज्ञानेश्वर सिंह को एडीजी स्पेशल टास्क फोर्स शिमला लगाया है जबकि विमल गुप्ता को आईजी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो शिमला से स्थानांतरण कर आईजी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग शिमला भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

गुरुदेव चंद शर्मा को डीआईजी ट्रैफिक टूरिस्ट एंड रेलवे से हटाकर डीआईजी कानून एवं व्यवस्था तथा सौम्या सांबशिवन को डीआईजी नार्थ रेंज से बदलकर प्रिंसिपल पुलिस ट्रेनिंग कालेज डरोह में तैनाती दी है।

कंपल्सरी वेटिंग आफिसर बनाया गया

कार्तिकेयन व मानव कंपल्सरी वेटिंग आफिसर दो आईपीएस अधिकारियों को कंपल्सरी वेटिंग आफिसर बनाया गया है। इनमें कुल्लू के एसपी रहे कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन और पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक मानव वर्मा हैं।

दोनों पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक होंगे। कंपल्सरी वेटिंग आफिसर कोई दंडात्मक प्रविधान नहीं है। यह स्थिति तब भी आती है जब अधिकारी के लिए उपयुक्त पद उपलब्ध न हो।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Chandigarh: पुलिस थाने में सब इंस्पैक्टर की मौत, मुलाजिमों में मचा हड़ंकप
Next Article Raja Warring: राजा वड़िंग को पुरे परिवार समेत मिली जान से मारने की धमकी, कांग्रेस में हलचल तेज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Himachal Landslide: सवारियों से भरी बस पर अचानक गिरी चट्टानें, दो यात्रियों की मौत और 15 घायल

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Accident News: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, खाई में गिरी इनोवा कार, 6 लोगों की मौत

By Mahabir

Landslide: पठानकोट-भरमौर हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, घंटों से यातायात बाधित; टूरिस्ट और स्थानीय लोग फंसे

By Mahabir
हिमाचल प्रदेश

Himachal News: एक्सीडेंटल ही नहीं अब झूठे MLA का तमगा हासिल कर चुके है कैप्टन रणजीत- नरेंद्र

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.