Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब चुनाव को लेकर अधिकारियों की अहम बैठक, लिया गया बड़ा फैसला
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब चुनाव को लेकर अधिकारियों की अहम बैठक, लिया गया बड़ा फैसला

Mahabir
Last updated: November 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने 11 नवंबर को तरन तारन सीट के उपचुनाव (Tarn Taran By Election) में मतदान से पहले की अंतिम तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए शुक्रवार को जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल, एस.एस.पी. डॉ. रवजोत गरेवाल और रिटर्निंग अधिकारी गुरमीत सिंह उपस्थित थे।

Contents
  • चौकसी बढ़ाने के आदेश
  • 24 घंटे निगरानी
  • पंजाब पुलिस के 876 जवान तैनात किए

चौकसी बढ़ाने के आदेश

बैठक के दौरान सिबिन सी (Sibin C) ने मतदान से 72, 48 और 24 घंटे पहले से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यदि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नकदी, शराब या किसी भी प्रकार की मुफ्त वस्तु बांटने की शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध तुरंत और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 9 नवंबर की शाम को चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े बाहरी व्यक्ति को तरन तारन क्षेत्र में प्रवेश न करने दिया जाए।

Tarn Taran By Election
Tarn Taran By Election

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वास्तविक समय में निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्रों की 100 प्रतिशत लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने मतदान बूथों, स्ट्रांग रूमों और मतगणना हॉल में उपयुक्त व्यवस्थाएं करने को कहा ताकि मतदाताओं और चुनाव कर्मियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

24 घंटे निगरानी

सिबिन सी ने कहा कि पुलिस नाकों पर सीसीटीवी और पेट्रोलिंग टीमों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि शराब, नकदी, नशीले पदार्थ और अन्य वस्तुओं की अवैध तस्करी को रोका जा सके। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी और एस.एस.पी. ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को बताया कि उपचुनाव के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और चुनाव आयोग के निर्देशों व नियमों के अनुसार चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

Election
Election

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में कुल 114 स्थानों पर 222 (60 शहरी और 162 ग्रामीण) मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 100 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा 9 मॉडल मतदान केंद्र और महिलाओं के लिए विशेष रूप से समर्पित 3 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही, दिव्यांग मतदाताओं और युवा मतदाताओं के लिए एक-एक विशेष मतदान केंद्र भी बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है।

पंजाब पुलिस के 876 जवान तैनात किए

एस.एस.पी. ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले में 9 नवंबर शाम 6 बजे से 11 नवंबर शाम 6 बजे तक ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है। इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें अवैध शराब की आवाजाही पर कड़ी नजर रखेंगी। उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के 768 और पंजाब पुलिस के 876 जवान तैनात किए गए हैं। सभी 114 मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों के 480 जवान रहेंगे तैनात। अवांछनीय तत्वों पर निगरानी रखने, अवैध गतिविधियों को रोकने और शराब, नकदी व नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए पड़ोसी जिलों की सीमाओं पर 6 नाके लगाए गए हैं।

Punjab Police
Punjab Police

इसके अलावा मतदान से 72 घंटे पहले 22 पेट्रोलिंग टीमें संवेदनशील मतदान केंद्रों पर गश्त करेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। उल्लेखनीय है कि तरन तारन निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है, जिसमें 1,00,933 पुरुष, 91,897 महिला और 8 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा कुल सेवा मतदाता 1,357 हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 1,657 है। वहीं कुल एनआरआई मतदाता 306 और दिव्यांग मतदाता 1,488 हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु वाले कुल मतदाताओं की संख्या 3,333 है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग सप्लाई मॉड्यूलों का किया पर्दाफाश, 2.8 किलोग्राम आईसीई सहित दो गिरफ्तार
Next Article Punjab News: पंजाब सरकार ने विश्व चैंपियन क्रिकेट खिलाड़ी अमनजोत कौर और हरलीन देओल का किया हार्दिक स्वागत
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.