Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: नियुक्ति वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: नियुक्ति वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Mahabir
Last updated: November 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: युवाओं को रोजगार देने के अभियान को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज पंजाब राज्य विद्युत निगम में भर्ती हुए 2105 युवाओं को सरकारी नौकरी (Govt Job) के नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे अब तक कुल 58,962 सरकारी नौकरियाँ युवाओं को दी जा चुकी हैं।

Contents
  • सरकार ने 58,962 सरकारी नौकरियाँ दी
  • यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी
  • युवा सरकार का अभिन्न अंग बन चुके
  • पावरकॉम का 2000 करोड़ रुपये का कर्ज़ चुकाया
  • हमें विरासत में 2.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ मिला- मुख्यमंत्री
  • केंद्र जानबूझकर पंजाब को निशाना बना रही
  • ये रहे उपस्थित

सरकार ने 58,962 सरकारी नौकरियाँ दी

चौथे पातशाह श्री गुरु राम दास जी द्वारा वसाई पवित्र नगरी अमृतसर (Amritsar) के सरकारी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोज़गारी कई सामाजिक समस्याओं की जड़ है, इसलिए राज्य सरकार का पूरा ध्यान इसे समाप्त करने पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि अपने पदभार ग्रहण करने के लगभग साढ़े तीन वर्षों के भीतर सरकार ने 58,962 सरकारी नौकरियाँ दी हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

GOVERNMENT-JOBS
GOVERNMENT-JOBS

मुख्यमंत्री ने बताया कि आज पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल में 2023 लाइनमैन, 48 इंटरनल ऑडिटर्स और 35 रेवेन्यू अकाउंटेंट्स को नियुक्ति पत्र दिए गए। अप्रैल 2022 से अब तक इन दोनों निगमों में कुल 8984 नियुक्तियाँ की जा चुकी हैं।

यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी क्योंकि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने पर सबसे अधिक ध्यान दे रही है। उन्होंने गर्व से कहा कि सभी पदों पर नियुक्तियाँ पूरी तरह मेरिट के आधार पर और बिना किसी सिफ़ारिश के की गई हैं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारों के समय युवाओं को केवल पैसे और सिफ़ारिश के आधार पर नौकरी मिलती थी, पर हमने इस प्रथा को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। अब पंजाब में केवल मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाती है, और इसीलिए अब तक एक भी नियुक्ति अदालत में चुनौती का सामना नहीं कर पाई है।”

CM mann hands over appointment letters to youth during appointment distribution ceremony
CM mann hands over appointment letters to youth during appointment distribution ceremony

युवा सरकार का अभिन्न अंग बन चुके

बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान नेता ने कठिनाइयों का सामना कर शिक्षा प्राप्त की और जीवन में ऊँचाइयों को छुआ। उन्होंने कहा कि हर युवा को डॉ. अंबेडकर के जीवन और दर्शन से प्रेरणा लेकर सफलता की ओर बढ़ना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब नए नियुक्त हुए युवा सरकार का अभिन्न अंग बन चुके हैं और उन्हें मिशनरी जोश के साथ जनता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी कलम का उपयोग समाज के गरीब और वंचित वर्गों की सहायता के लिए करें।

पावरकॉम का 2000 करोड़ रुपये का कर्ज़ चुकाया

उन्होंने कहा कि जैसे रनवे विमान की उड़ान में मदद करता है, वैसे ही राज्य सरकार युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए सहायक बनेगी। मुख्यमंत्री ने भावुक होकर कहा, “विहला मन, शैतान का घर होता है। इसलिए हम अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देना चाहते हैं ताकि वे सामाजिक बुराइयों से दूर रहें।”

Power Cut In Punjab
Power Comm

बिजली क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आई थी, तब पावरकॉम भारी कर्ज़ में डूबी थी। हमने पावरकॉम का 2000 करोड़ रुपये का कर्ज़ चुकाया है। जुलाई 2022 से 90% घरों को 600 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है, जिससे अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। कोयले की निर्बाध आपूर्ति के लिए हमने पछवाड़ा कोल माइंस को चालू करवाया, जिससे अब पंजाब में कोयले की कोई कमी नहीं है।

हमें विरासत में 2.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ मिला- मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि गोइंदवाल साहिब स्थित जीवीके कंपनी का थर्मल प्लांट सरकार ने 1080 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसका नाम तीसरे पातशाह श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखा गया है। यह पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी सरकार ने निजी संपत्ति खरीदी हो, जबकि पिछली सरकारें अपने चहेतों को सरकारी संपत्तियाँ सस्ते दामों पर बेच देती थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारें पंजाब को कर्ज़ में डुबाने के लिए ज़िम्मेदार हैं। हमें विरासत में 2.75 लाख करोड़ रुपये का कर्ज़ मिला, लेकिन विकास पर उसका उपयोग नहीं हुआ। अब हमारी सरकार हर पैसा पंजाब के विकास और जनता की भलाई पर खर्च कर रही है।

केंद्र जानबूझकर पंजाब को निशाना बना रही

उन्होंने कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दल उनसे इसलिए ईर्ष्या करते हैं क्योंकि वे एक साधारण परिवार से हैं, और उन्हें यह हज़म नहीं होता कि एक आम आदमी इतनी कुशलता से शासन चला रहा है। इन नेताओं ने स्वतंत्रता के बाद से जनता को अंधेरे में रखकर मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा, इसलिए अब जनता ने उन्हें राजनीति से बाहर कर दिया है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र जानबूझकर पंजाब को निशाना बना रही है। पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट और सिंडिकेट भंग करने का निर्णय राज्य की गौरवशाली विरासत पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ एक शैक्षणिक संस्था नहीं, बल्कि पंजाबियों की भावनाओं से जुड़ी विरासत है।

ये रहे उपस्थित

उन्होंने कहा कि पहले भी हरियाणा के कॉलेजों को पंजाब विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिए दबाव बनाया गया था, लेकिन हमारी सरकार ने मजबूती से विरोध किया और केंद्र को पीछे हटना पड़ा। भगवंत मान ने कहा कि भाखड़ा डैम से हरियाणा और राजस्थान को अतिरिक्त पानी देने का दबाव डाला जा रहा है, लेकिन पंजाब किसी भी कीमत पर झुकेगा नहीं।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा “केंद्र सरकार पंजाब के साथ ज़बरदस्ती करना बंद करे। पंजाब अपने अधिकारों के लिए लड़ना भी जानता है और अधिकार लेना भी जानता है।” इस अवसर पर नए नियुक्त युवाओं ने मुख्यमंत्री के सामने भावुक होकर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में पंजाब राज्य विद्युत निगम के चेयरमैन-कम-प्रबंध निदेशक बसंत गर्ग और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में कार सेवा के दौरान राज्यपाल से लेकर मंत्री तक हुए शामिल
Next Article Punjab: PSEB ने विद्यार्थियों को श्री गुरु त़ेग बहादुर जी की अमर विरासत से करवाया परिचय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.