Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab By Election: चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए किए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, केंद्रीय बलों की 12 कंपनियाँ तैनात की
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab By Election: चुनाव आयोग ने उपचुनाव के लिए किए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, केंद्रीय बलों की 12 कंपनियाँ तैनात की

Mahabir
Last updated: November 9, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab By Election: पंजाब विधानसभा क्षेत्र तरनतारन (Tarn Taran) में 11 नवंबर को उपचुनाव (By Poll) के लिए मतदान होना है। इस संदर्भ में भारतीय चुनाव आयोग ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इस जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव मशीनरी के माध्यम से पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं।

Contents
  • पुलिस बलों की 12 कंपनियाँ तैनात की
  • मतदाताओं से अपील की

पुलिस बलों की 12 कंपनियाँ तैनात की

आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ विचार-विमर्श के बाद संपूर्ण चुनाव योजना को अंतिम रूप दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस (Police) बलों की 12 कंपनियाँ तैनात की गई हैं, जो किसी भी उपचुनाव में चुनाव आयोग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी तैनाती में से एक है।

उन्होंने कहा कि तैनाती योजना के अनुसार कुल 222 मतदान केंद्रों को कवर करते हुए, सभी 114 मतदान केंद्र स्थलों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। केंद्रीय बलों के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिनकी निगरानी रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर चुनाव आयोग की देखरेख में की जाएगी।

मतदाताओं से अपील की

उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील मतदान केंद्र स्थलों की निगरानी के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 222 मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं।

By election
By election

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

आश्वासन दिया कि चुनाव मशीनरी कानून एवं व्यवस्था की किसी भी उल्लंघना से सख़्ती से निपटेगी। उन्होंने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे 11 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब में खत्म कर दिए जाएंगे ये रेलवे फाटक, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
Next Article Jalandhar News: जालंधर में भयानक हादसा, 12वीं के छात्रों की मौत; इलाके में शोक की लहर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.