Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Delhi Blast: दिल्ली में ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, कई घायल, कई कारें जलकर खाक, चारों तरफ मची अफरा-तफरी
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Delhi Blast: दिल्ली में ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, कई घायल, कई कारें जलकर खाक, चारों तरफ मची अफरा-तफरी

Mahabir
Last updated: June 2, 2026 5:06 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Blast News Update: दिल्ली में धमाका हुआ है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास जबरदस्त धमाके से अफरा-तफरी मच गई। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट आकर गिरा। धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

Contents
  • जोरदार धमाके से हिला इलाका
  • 8 लोगों की मौत, 24 घायल
  • 15 घायलों में से 8 की मौत

दिल्ली (Delhi) में हुए धमाके मंदिर के शीशे टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजें व खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के तुरंत बाद आस-पास की दुकानों में आग लगने की सूचना भी मिली। चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके तक कंपन महसूस किया गया और दुकानदार एक-दूसरे को फोन कर हालात पूछते नजर आए।

Delhi Blast News
Delhi Blast News

जोरदार धमाके से हिला इलाका

वहीं, कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगने की खबर है। दमकल विभाग को कार में धमाके की काल शाम को प्राप्त हुई। इसके बाद विभाग ने तुरंत छह एंबुलेंस और सात फायर टेंडर मौके पर भेजे। राहत और बचाव कार्य जारी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

#WATCH | Delhi: “I never heard such a loud explosion ever in my life. I fell three times due to the explosion. It felt as if we were all going to die…” said a local shopkeeper to ANI https://t.co/mNFJMPex0i pic.twitter.com/KQcbOYYNu6

— ANI (@ANI) November 10, 2025

धमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाने में लगी हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाका कार में हुआ था लेकिन इसकी प्रकृति और वजह को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। घटना के बाद पूरे लाल किला और चांदनी चौक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Delhi Blast News
Delhi Blast News

8 लोगों की मौत, 24 घायल

जानकारी के मुताबिक धमाके में 8 लोगों की मौत हो गई। 24 घायल हैं। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर मौजूद है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मेट्रो स्टेशन के पास एक दुकानदार ने बताया, मैंने अपनी जिंदगी में इतना जोरदार धमाका कभी नहीं सुना। मैं धमाके की वजह से तीन बार गिरा। ऐसा लगा जैसे हम सब मर जाएंगे।”

Delhi Blast Breaking
Delhi Blast Breaking

15 घायलों में से 8 की मौत

लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने एएनआई को बताया लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास विस्फोट के 15 लोगों को लोक नायक अस्पताल लाया गया है। उनमें से आठ की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक की हालत स्थिर है।

दिल्ली में आतंकी हमले को देखते हुए गुरुग्राम में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। डीसीपी वेस्ट को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सड़क पर उतारा गया है। दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर पर नाकेबंदी कर दी गई है। यहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। खासकर दूसरे राज्यों के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से आने वाले चालकों व उसमें मौजूद लोगों के पहचान पत्र भी देखे जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इंजीनियर को किया सस्पैंड, कईयों पर गिरेगी गाज
Next Article Punjab: भारत नेट योजना लागू करने में पंजाब देश का पहला राज्य
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.