Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब के गतकेबाजों ने दूसरे फेडरेशन गतका कप पर किया क़ब्ज़ा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब के गतकेबाजों ने दूसरे फेडरेशन गतका कप पर किया क़ब्ज़ा

Mahabir
Last updated: November 11, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के गतकेबाजों ने अपने उत्कृष्ट मार्शल आर्ट कौशल से गतका-सोटी के ज़बरदस्त प्रहार करते हुए प्रतिष्ठित दूसरे फेडरेशन गतका कप की समग्र चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। विशेष रूप से पारंपरिक गतका कला के शानदार प्रदर्शन के साथ पंजाब की टीम ने बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित इस वार्षिक टूर्नामेंट में अपनी अमिट छाप छोड़ी।

खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त खेल का किया प्रदर्शन

हरियाणा के तेज़-तर्रार गतका खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए इन प्रतियोगिताओं में समग्र उपविजेता के रूप में सराहनीय स्थान हासिल किया। पंजाब (Punjab) ओर हरियाणा के खिलाड़ियों में गतका-सोटी (व्यक्तिगत) का फाइनल मैच इतना रोमांचक था कि अतिरिक्त समय दौरान भी मैच बराबरी पर रहने की वजह से इसका फैसला ‘सड़न डैथ’ नियम से करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

यह दो दिवसीय प्रतियोगिता यहाँ हुई राष्ट्रीय सांस्कृतिक पायथियन खेलों के साथ ही आयोजित की गई। गतकाईयों ने हर मैच में अपने मुकाबलों के दौरान लगातार अंक अर्जित करने के लिए तगड़ा संघर्ष किया, टिकटिकी लगाए रखी और अपने प्रतिद्वंद्वियों पर कुशल तकनीकों से अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आक्रमण करने का कोई अवसर नहीं गंवाया।
पंजाब के गतका खिलाड़ियों ने लड़कों के वर्ग में शीर्ष सम्मान हासिल करने के लिए पूर्ण प्रभुत्व दिखाया।

उधर हरियाणा की लड़कियों ने गतका सोटी के शानदार कौशल दिखाते हुए विजयी होने के समान उत्साह के साथ पंजाब की लड़कियों को मात देकर अपने वर्ग में चैम्पियनशिप का खिताब जीता। शेष स्थानों के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हरियाणा के लड़के और पंजाब की लड़कियां अपने-अपने वर्गों में उपविजेता रहीं। उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के युवाओं ने तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक साझा किए। इसी तरह चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश की लड़कियों ने भी संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

चैंपियनशिप का उद्घाटन पाइथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बिजेंद्र गोयल ने किया। सेमीफाइनल मैचों की मेजबानी बी.एच. अनिल कुमार, आईएएस, ने की। अंतिम दिन फ़ाइनल मुकाबलों का उद्घाटन नेशनल गतका एसोसिएशन आफ़ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व अतिरिक्त निदेशक एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने किया।

इन प्रतियोगिताओं के अवसर पर इंटरनेशनल सिख शस्त्र विद्या काउंसिल के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी, जसप्रीत सिंह सैनी, आर्थी दीवान, श्रीजीत सुरेंद्र और कोच वेणुगोपाल वेलोली (बेंगलुरु) सहित गतका तकनीकी कोच जगदीश सिंह, हरनाम सिंह, हरसिमरन सिंह, अमृतपाल सिंह, जशनप्रीत सिंह, शैरी सिंह, नरिंदरपाल सिंह और अमन सिंह छत्तीसगढ़ भी उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा जिला ख़जाना कार्यालयों में करवाया जाएगा ‘पेंशनर सेवा मेला’
Next Article Tarn Taran By Election: तरनतारन में पुलिस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, खत्म हुई वोटिंग, पुलिस ने बंद किए पोलिंग बूथ के गेट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.