Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: विधायक की कोठी के बाहर युवती को गोली मारी, ताबड़तोड़ फायरिंग कर बुलेट सवार युवक हुए फरार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: विधायक की कोठी के बाहर युवती को गोली मारी, ताबड़तोड़ फायरिंग कर बुलेट सवार युवक हुए फरार

Mahabir
Last updated: November 13, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab Kapurthala MLA Residence Firing News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) से बड़ी खबर सामने आ रही है। कपूरथला (Kapurthala) में विधायक की कोठी के बाहर खूनी संघर्ष हुआ है। बाइक पर सवार 3 युवकों ने युवती को गोली मार दी है। गोली युवती के जांघ के आर-पार हो गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी और तड़पने लगी।

Contents
  • राण गुरजीत सिंह की कोठी के बाहर वारदात
  • युवती का लिव इन पार्टनर रह चुका
  • मरा समझकर बाइक सवार फरार
  • सूरज थापर से विवाद

जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के कपूरथला (Kapurthala) में काम से लौट रही एक युवती पर सर्कुलर रोड पर विधायक की कोठी के समीप तीन बुलेट सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। एक गोली महिला की जांघ के आरपार हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

राण गुरजीत सिंह की कोठी के बाहर वारदात

हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। PCR टीम की मदद से युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह वारदात कांग्रेस MLA राणा गुरजीत सिंह (Rana Gurjeet Singh MLA Kapurthala) की कोठी के पास हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। घायल युवती का नाम मनप्रीत कौर बताया जा रहा है। मनप्रीत कौर की शादी लगभग 15 वर्ष पहले हुई थी। 6 साल से वह अपने पति से अलग रह रही थी। उसका घरेलू विवाद अदालत में चल रहा है।

Kapurthala Firing News
Kapurthala Firing News

युवती का लिव इन पार्टनर रह चुका

पुलिस के मुताबिक गोली मारने वाला युवती का लिव इन पार्टनर रह चुका है। हालांकि अब दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसका केस पहले भी उनके पास आया था।  पुलिस के मुताबिक ब्रेड फैक्ट्री के पास औजला रोड पर रहने वाली मनप्रीत कौर (35) प्राइवेट कंपनी में काम करती है। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपनी ड्यूटी से पैदल घर लौट रही थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

पुलिस के मुताबिक मनप्रीत कौर जब विधायक राणा गुरजीत की कोठी से थोड़ा आगे बढ़ी तो अचानक बुलेट बाइक पर 3 युवक वहां आ गए। उन्होंने पिस्टल निकालकर युवती पर फायरिंग कर दी। युवती गोलियों से बचने के लिए भागने लगी। मगर, गोली उसे लग गई। यह गोली उसकी जांघ पर लगी, जो आर-पार हो गई। इससे युवती वहीं पर गिर पड़ी।

मरा समझकर बाइक सवार फरार

बाइक सवार युवकों ने उसे मरा समझा और वहां से भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां लोग जमा हो गए। तुरंत पुलिस बुलाई गई। PCR इंचार्ज चरणजीत सिंह टीम समेत मौके पर पहुंचे और युवती को अस्पताल ले गए।

डीएसपी के अनुसार गुरुवार की शाम पौने पांच बजे उन्हें सूचना मिली कि सर्कुलर रोड पर काम से लौट रही महिला को एक बुलेट सवार तीन युवकों ने गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गई।

इस पर पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को राहगीराें की मदद से अस्पताल भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि महिला की 15 साल पहले शादी हुई थी और पांच-छह साल से अपने पति से अलग रह रही है।

सूरज थापर से विवाद

उसका सूरज थापर के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा है। जिसके खिलाफ उसने एक सप्ताह पहले थाना सिटी में शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने सूरज थापर को थाने बुलाया था और दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।

लेकिन गुरुवार को उसने महिला पर फायरिंग कर दी। डीएसपी के अनुसार सूरज का अभी तक कोई आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है। थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप नाहर पर आधारित पुलिस टीम आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हाेंने दावा किया कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के लिए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम
Next Article Accident News: नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, 25 गाड़ियां टकराई, 9 लोगों की मौत, कई घायल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.