Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Bihar Election Results: 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर; NDA 100 के पार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Bihar Election Results: 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी, नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर; NDA 100 के पार

Mahabir
Last updated: November 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पटना/बिहार। Bihar Election Results 2025 LIVE Update: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर मतगणना (Counting) शुरू हो चुकी है। आज तय हो जाएगा कि बिहार (Bihar) की गद्दी पर कौन बैठने वाला है?

Contents
  • NDA 100 के पार
  • एक राउंड में 14 EVM की गिनती
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
  • कौन आगे-कौन पीछे
  • बिहार चुनाव में कौन से राजनीतिक दल अहम?

NDA 100 के पार

पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई, उसके बाद EVM खुल गए हैं। शुरुआती रुझान में शुरुआती रुझान में फिर से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की सरकार बनती दिख रही है। NDA 156 सीटों पर और महागठबंधन 73 सीटों पर आगे चल रही है।

Bihar Election News
Bihar Election News

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज रुझानों में किसी भी सीट पर लीड करती नहीं दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

एक राउंड में 14 EVM की गिनती

राघोपुर से तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) NDA कैंडिडेट सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। एक राउंड में 14 EVM की गिनती होगी, जिसके लिए हर काउंटिंग सेंटर पर 14 टेबल लगाए गए हैं। सबसे पहले बरबीघा का रिजल्ट आएगा।

Bihar Election NDA
Bihar Election NDA

काउंटिंग के लिए 38 जिलों में 46 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। दोपहर 12 बजे तक 2 हजार 616 कैंडिडेट्स की सीटों का फैसला लगभग साफ हो जाएगा। इसमें नीतीश सरकार के 29 मंत्री, अनंत सिंह समेत 15 बाहुबली भी शामिल हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन लगाई गई है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इस बार बिहार चुनाव 2 फेज में हुए और 67.10% ‌वोटिंग हुई। ये रिकॉर्ड मतदान रहा। जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा रहा।

कौन आगे-कौन पीछे

  • तारापुर से BJP के सम्राट चौधरी पीछे
  • लखीसराय से BJP के विजय सिन्हा आगे
  • राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे
  • छपरा से RJD के खेसारी लाल आगे
  • दानापुर से RJD के रीतलाल यादव आगे
  • लालगंज से बाहुबली की बेटी और राजद प्रत्याशी शिवानी आगे
  • महुआ से तेजप्रताप आगे

बिहार चुनाव में कौन से राजनीतिक दल अहम?

बिहार के चुनावी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (BJP), नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यू), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), जीतम राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) हैं, जो सत्तारूढ़ एनडीए का हिस्सा हैं।

दूसरी तरफ, महागठबंधन में तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी (VIP), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन शामिल हैं।

तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD), पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी मैदान में हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab: पंजाब सरकार ने विकास में तेजी लाने के लिए जारी किया ऐतिहासिक फंड
Next Article Bihar Election 2025 Result: रुझानों में बड़ा उलटफेर, तेजप्रताप महुआ से पीछे; जाने बाकियों का हाल
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.