Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: पंजाब से जुड़ने वाली सड़कों को अपग्रेड किया जा रहा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: पंजाब से जुड़ने वाली सड़कों को अपग्रेड किया जा रहा

Mahabir
Last updated: November 15, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, श्री आनंदपुर साहिब/चंडीगढ़। Punjab: पंजाब सरकार की ओर से गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में धन्न धन्न श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी समारोहों की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं। इस संबंध में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने निरीक्षण करते हुए बताया कि क्षेत्र में इस स्तर के विकास कार्य पहले कभी नहीं हुए और अब युद्ध स्तर पर जारी हैं।

Contents
  • 100 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा
  • मुख्य सड़कों के नवीनीकरण का काम चल रहा
  • अलौकिक नगर कीर्तन भी सजाए जाएंगे

100 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा

कैबिनेट मंत्री (Harbhajan Singh ETO) ने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब को जोड़ने वाली 317 किलोमीटर सड़कों को 100 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह सुगम होगी। इसके साथ ही शहर की आंतरिक 127 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण 49.32 करोड़ रुपये से किया जा रहा है।

Harbhajan Singh ETO
Harbhajan Singh ETO

उन्होंने बताया कि शहर में तकनीकी सुधारों पर भी विशेष ज़ोर दिया गया है। ऊर्जा-कुशल तकनीक के साथ 750 नए पोल लगाए गए हैं, जो कम बिजली खपत के साथ अधिक रोशनी देंगे और श्री आनंदपुर साहिब को “व्हाइट सिटी” के रूप में नई पहचान देंगे।

मुख्य सड़कों के नवीनीकरण का काम चल रहा

मंत्री ने कहा कि गुरु नगरी को आने वाली सभी मुख्य सड़कों के नवीनीकरण का काम विभिन्न चरणों में चल रहा है। श्री आनंदपुर साहिब–गढ़शंकर मार्ग का 13 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है, जो एक महत्वपूर्ण लिंक रोड है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

शहीदी शताब्दी समारोहों के लिए लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था हेतु पंजाब सरकार ने बड़े स्तर पर सुविधाएँ उपलब्ध करवाई हैं। टेंट सिटी का निर्माण पूरा हो चुका है, जहाँ सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इसकी ऑनलाइन बुकिंग पूरी तरह मुफ्त रहेगी, ताकि हर श्रद्धालु आसानी से अपनी यात्रा की योजना बना सके।

अलौकिक नगर कीर्तन भी सजाए जाएंगे

इस पवित्र अवसर पर चार अलौकिक नगर कीर्तन भी सजाए जाएंगे, जिनकी अगुवाई संत महापुरुष करेंगे। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। इसके साथ ही 24 नवंबर को होने वाला विशेष पंजाब विधानसभा सत्र भी नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित होगा।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने विधानसभा सत्र से जुड़े कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया और बताया कि सभी कार्य समय पर पूरे किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार का प्रयास है कि गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब में होने वाले इन ऐतिहासिक आयोजनों के दौरान हर श्रद्धालु को पूरी सुविधा, सुरक्षा और रूहानी अनुभव प्राप्त हो।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को मंजूरी
Next Article Jalandhar News: जालंधर में पूर्व पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज, युवती की हत्या का आरोप
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.