Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: पंजाब के इस अफसर के सरकारी घर से मिला चोरी का सामान, हुआ बड़ा खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: पंजाब के इस अफसर के सरकारी घर से मिला चोरी का सामान, हुआ बड़ा खुलासा

Mahabir
Last updated: November 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पटियाला। Punjab Nabha Municipal EO Government Residence Shambhu Border Theft Trolley Goods: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के एक अफसर के सरकारी आवास के परिसर से बड़े पैमाने पर चोरी का सामान बरामद हुआ है। बरामद सामान किसानों का बताया जा रहा है। जिससे किसानों में भारी गुस्सा है। किसानों ने कहा है कि अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Contents
  • आठ महीने पहले चोरी
  • किसानों ने कहा खुदाई की जाए
  • सरकारी घर से बरामद हुआ सामान
  • मैं यहां नहीं रहता – ईओ
  • सामान बरामद, जांच तेज होगी

पंजाब (Punjab) के पटियाला (Patiala) में नाभा (Nabha) नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी (EO) के सरकारी आवास से किसानों का चोरी हुआ सामान बरामद हुआ। किसानों की मांग पर CIA की टीम ने JCB मशीन की सहायता से जब ईओ के सरकारी आवास परिसर में खुदाई शुरू की तो वहां से ट्रॉलियों का सामान बरामद हुआ। आरोप है कि ये सामान शंभू बॉर्डर से ट्रैक्टर ट्रॉलियों से चोरी किया गया था।

Punjab Nabha Municipal EO Government Residence Shambhu Border Theft Trolley Goods
Punjab Nabha Municipal EO Government Residence Shambhu Border Theft Trolley Goods

आठ महीने पहले चोरी

आपको बता दें कि पिछले 2 दिनों से किसानों द्वारा EO के घर के बाहर बैठ कर प्रदर्शन किया जा रहा था। इससे पहले घनौर हलके और फिर नाभा हलके से चोरी हुई ट्रॉलियां बरामद की गई हैं। पंजाब पुलिस ने इस साल मार्च में शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से धरने पर बैठे किसानों को हटाया था। पुलिस ने बुलडोजर चलाकर किसानों के बनाए अस्थायी शेड तोड़ दिए थे।

किसानों की ट्रालियां और अन्य सामान 8 महीने पहले शंभू बॉर्डर से चोरी हुआ। किसानों ने आरोप लगाया था कि ये काम एक नेता के कहने पर अधिकारियों ने किया। इसे लेकर नाभा कोतवाली पुलिस ने नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिनका बाद में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद सीआई स्टाफ पटियाला में तबादला कर दिया गया था। इस मामले में नेता को जमानत मिल गई है।

किसानों ने कहा खुदाई की जाए

हाल ही में किसानों ने चोरी हुई ट्रालियों का सामान बरामद करने की मांग की थी। उनका कहना था कि नगर कौंसिल नाभा के दफ्तर के सामने ईओ गुरचरण सिंह गिल की सरकारी रिहायश की जमीन और मकान में खुदाई की जाए। चोरी का सारा सामान वहीं दबाया गया है।

इसे लेकर किसानों ने दो दिनों तक धरना दिया। धरने को देखते हुए सीआईए स्टाफ पटियाला को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में ट्रालियों का सामान बरामद करने पर मजबूर होना पड़ा। किसानों की मांग पर जैसे ही प्रशासन ने नगर कौंसिल की जेसीबी मशीन से कच्ची मिट्टी और जमीन की खुदाई शुरू की तो ट्रालियों का सामान जमीन के नीचे से निकलने लगा।

सरकारी घर से बरामद हुआ सामान

भारतीय किसान यूनियन आजाद के नाभा अध्यक्ष गमदूर सिंह और अन्य किसानों ने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों की चोरी हुई ट्रॉलियां अब सरकारी परिसर से बरामद हो रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पुख्ता जानकारी थी कि उनकी ट्रॉलियों का सामान नगर परिषद की इस जगह पर नष्ट करने की नीयत से दबा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

वे इसका पता लगाने के लिए कल से नगर परिषद के बाहर बैठे थे और आज प्रशासन को मजबूर होकर ऐसा करना पड़ा और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पटियाला सीआई स्टाफ पुलिस ने उनकी ट्रॉलियों का सामान बरामद कर लिया। अब पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और असली दोषियों को सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

EO Gurcharan Gill Punjab
EO Gurcharan Gill Punjab

मैं यहां नहीं रहता – ईओ

नगर कौंसिल के EO गुरचरण सिंह गिल का कहना है कि यह सरकारी आवास उनके नाम पर अलॉट है। लेकिन वह यहां रहते नहीं हैं, बल्कि अपने नजदीकी गांव में अपने घर आते-जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि यहां एक नेता ने अपना दफ्तर बना लिया है।

ईओ ने कहा कि नगर परिषद के पार्षदों ने प्रस्ताव पास करके सरकारी कर्मचारियों के कामकाज के लिए सुपरवाइजर बनाया था। उन्होंने कहा कि वह पटियाला के सीआई स्टाफ पुलिस को हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

सामान बरामद, जांच तेज होगी

पटियाला CIA स्टाफ की टीम का नेतृत्व कर रहे थानेदार दविंदर सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि आज नगर कौंसिल के सरकारी आवास से जमीन के नीचे से ट्रालियों का सामान बरामद किया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा 1.8 किलोग्राम हेरोइन सहित 110 नशा तस्कर गिरफ्तार
Next Article Jalandhar: जालंधर के अग्रवाल ढाबे के मालिक से कड़ी पूछताछ, 6 प्रापर्टियों का पता चला, इनकम टैक्स और ED भी कार्ऱवाई की तैयारी में
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.