Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह के मुख्य सदस्य सहित तीन गिरफ्तार
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह के मुख्य सदस्य सहित तीन गिरफ्तार

Mahabir
Last updated: November 19, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत गैर-कानूनी हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह के तीन गुर्गों को नौ देसी पिस्तौलों और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है।

डीजीपी ने दी जानकारी

यह जानकारी पंजाब (Punjab) के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमनदीप उर्फ अमन निवासी ताशपुर, सुल्तानपुर लोधी, हरजीत सिंह उर्फ जीता निवासी खानपुर ढड्डा, नकोदर, (जालंधर) और लवप्रीत उर्फ बाबा निवासी मोहल्ला बगीची, जमशेर, (जालंधर) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी अमनदीप सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र में जग्गा फुकीवाल फिरौती गिरोह का सक्रिय सदस्य है और गोलीबारी तथा जबरन वसूली की घटनाओं को अंजाम देने के लिए स्थानीय गिरोहों को हथियार पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

DGP Gaurav Yadav
DGP Gaurav Yadav

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के नेटवर्क और कड़ियों का पता लगाने के लिए आगे जांच जारी है, ताकि पूरे गैर-कानूनी हथियार नेटवर्क को निष्क्रिय किया जा सके। ऑपरेशन से संबंधित विवरण साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने मुख्य आरोपी अमनदीप को कपूरथला के लिंक रोड तलवंडी महिमा से गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चार पिस्तौल बरामद किए थे।

पूछताछ के दौरान आरोपी अमनदीप ने बताया कि उसने अपने साथियों लवप्रीत उर्फ बाबा और हरजीत सिंह उर्फ जीता को दो पिस्तौल सप्लाई किए थे। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक .32 बोर का देसी पिस्तौल और एक .315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया।

एसएसपी ने बताया कि अमनदीप से और पूछताछ करने पर उसके घर में दबे तीन और देसी पिस्तौल बरामद हुए। जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी अपने विदेशी हैंडलर के निर्देशों पर मध्य प्रदेश से देसी हथियार खरीदकर आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करते थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article DIPS News: डिप्स सुरानुसी के प्रताप सिंह का इंटर स्कूल एथलेटिक्स में धमाकेदार प्रदर्शन
Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स का साइंस सिटी में आयोजित फ़ूड एंड न्यूट्रिशन शो में शानदार प्रदर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.