Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Bihar: बिहार में फिर से नितीश कुमार CM, शपथ ग्रहण आज, पढ़ें संभावित मंत्रियों के नाम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Bihar: बिहार में फिर से नितीश कुमार CM, शपथ ग्रहण आज, पढ़ें संभावित मंत्रियों के नाम

Mahabir
Last updated: November 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, पटना। Bihar CM Nitish Kumar Oath Ceremony Live News Update: बिहार में एक बार फिर से नितीश कुमार (Nitish Kumar) सीएम पथ की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समरोह थोड़ी देर में पटना के गांधी मैदान में शुरू होगा।

Contents
  • ये होंगे डिप्टी सीएम
  • नितीश कुमार पर सभी सहमत
  • नए आयाम स्थापित करेंगे
  • बिहार में ऐतिहासिक जीत
  • कई वीवीआईपी पटना पहुंचे
  • पुराने चेहरों पर भरोसा

बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) के गांधी मैदान (Gandhi Maidan) में सुबह 11.30 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Barendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) व कई केंद्रीय मंत्रियों सहित एनडीए (NDA) शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

PM Narendra Modi and Nitish Kumar
PM Narendra Modi and Nitish Kumar

ये होंगे डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के शपथ लेने की बात लगभग तय है। इसमें मुख्यमंत्री समेत जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो और हम के 1-1 मंत्री हो सकते हैं।

दानापुर से बाहुबली को हराकर विधायक बने बीजेपी के रामकृपाल यादव और जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को फोन आया है। दोनों का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का मंत्री बनना फाइनल है।

नितीश कुमार पर सभी सहमत

एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राजभवन जाकर अपने पद से त्याग पत्र दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। बुधवार को राजनीतिक गहमागहमी के बीच जदयू और भाजपा विधायक दल की बैठक हुई।

Nitish Kumar Resign
Nitish Kumar Resign

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जदयू विधायक दल के नेता चुने गए। इधर, भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उप नेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम पर मुहर लगी। बिहार में नई सरकार को लेकर देश के दिग्गज नेताओं ने भाजपा और नितीश कुमार बधाई दी है।

नए आयाम स्थापित करेंगे

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA की सरकार का गठन होने जा रहा है। आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य के लिस्ट में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है और हम लोग मिलकर नए आयाम स्थापित करेंगे।

बिहार में ऐतिहासिक जीत

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “बिहार में ऐतिहासिक जीत NDA की हुई और आज नीतीश कुमार जी और उनके मंत्री परिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम है…आज हम शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं…जिस प्रकार से बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत हुई है, निश्चित रूप से उस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिलेगा।

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025

कई वीवीआईपी पटना पहुंचे

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना एयरपोर्ट पर वीवीआईपी आवाजाही तेज हो गई है। बुधवार रात से चार्टर्ड विमानों का पटना में लैंडिंग सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार देर रात तक कुल चार चार्टर्ड प्लेन पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जिनसे कई बड़े मुख्यमंत्री और मंत्री उतरे।

चार्टर्ड विमान से गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अलग-अलग विमानों से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मंत्री एकनाथ शिंदे पटना पहुंचे।

Home Minister Amit Shah
Home Minister Amit Shah

पुराने चेहरों पर भरोसा

चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा ने अपने दोनों पुराने चेहरों पर भरोसा किया है। विधानमंडल दल की बैठक में फिर से सम्राट चौधरी को नेता एवं विजय सिन्हा को उप नेता चुने जाने से यह संभावना प्रबल हो गई है कि मंत्रिमंडल के गठन में दोनों उप मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे।

बिहार भाजपा के इतिहास में दिवंगत सुशील मोदी के उपरांत सम्राट एवं विजय ऐसे दूसरे एवं तीसरे नेता होंगे, जो लगातार दूसरी बार उप मुख्यमंत्री का दायित्व संभालेंगे। हालांकि, देर रात तक किसी विधायक को मंत्री पद पर शपथ लेने की सूचना नहीं दी गई।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Gold and Silver Price: सोना हुआ महंगा, चांदी में भी उछाल, पढ़ें आज का ताजा रेट
Next Article Punjab: पंजाब में SSP के बाद अब इस पुलिस थाने का SHO सस्पैंड, हुआ बड़ा खुलासा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.