Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार- हरजोत सिंह बैंस
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार- हरजोत सिंह बैंस

Mahabir
Last updated: November 22, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब। Punjab News: शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब द्वारा बसायी गयी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।

Contents
  • पावन धरती पर नतमस्तक होने की अपील
  • श्री आनंदपुर साहिब में समागम
  • कविशरी दरबार सजाया जाएगा
  • मुख्यमंत्री पंजाब भी संगत सहित उपस्थित रहेंगे
  • संगतों के लिए पुख़्ता प्रबंध
  • दो प्रमुख टेंट सिटीज़ स्थापित

पंजाब (Punjab) सरकार गुरु साहिब की शहादत के 350 वर्ष पूरे होने पर यह शहीदी समारोह पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रही है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि 23 से 25 नवंबर तक होने वाले समागमों के दौरान आने वाली संगत के लिए सभी प्रबंध पूरी तरह पुख्ता हैं।

पावन धरती पर नतमस्तक होने की अपील

संगत को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। दोनों मंत्रियों ने देश-विदेश की संगत को श्री आनंदपुर साहिब की पावन धरती पर नतमस्तक होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों के रक्षक, दया और त्याग की मूर्त तथा बलिदान के प्रतीक नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी का महान जीवन और दर्शन पूरी मानवता के लिए प्रकाश पुंज है। हमें अपने परिवारों सहित श्री आनंदपुर साहिब की इस पवित्र धरती पर श्रद्धा भाव से नतमस्तक होकर इन आलौकिक समागमों का हिस्सा बनना चाहिए।

इस दौरान बैंस, सौंद और लोकसभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने तलवंडी साबो और फरीदकोट से आए नगर कीर्तन का श्री आनंदपुर साहिब पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।

नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार- हरजोत सिंह बैंस
नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार- हरजोत सिंह बैंस

श्री आनंदपुर साहिब में समागम

इन विशेष समागमों की शुरुआत 23 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ से होगी। यह समागम बाबा बुड्ढा दल छावनी के निकट स्थित गुरुद्वारा साहिब में होगा, जहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी उपस्थित रहेंगे।

सुबह 11 बजे व विरासत-ए-खालसा के हॉल में श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। दोपहर 12 बजे से बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में सर्व धर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

दोपहर 3 बजे विरासत-ए-खालसा, भाई जैता जी मेमोरियल और पांच प्यारे पार्क का गाइडेड टूर होगा। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार होगा।

कविशरी दरबार सजाया जाएगा

24 नवंबर को सुबह 8 बजे शीश भेंट नगर कीर्तन कीरतपुर साहिब से श्री आनंदपुर साहिब तक जायेगा। सुबह 10 बजे श्री आनंदपुर साहिब में हेरिटेज वॉक होगी। 11 बजे से 1 बजे तक बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में गुरु साहिब के जीवन व शिक्षाओं पर आधारित काव्य-पाठ, ढाडी और कविशरी दरबार सजाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

दोपहर 1 बजे भाई जैता जी मेमोरियल में पंजाब विधान सभा का श्री गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित विशेष सत्र होगा। 2 बजे से चरण गंगा स्टेडियम में गत्तका और अन्य युद्ध-कौशल कार्यक्रम होंगे। शाम 5 बजे विरासत-ए-खालसा में ड्रोन शो और 6 बजे मुख्य पंडाल में कथा एवं कीर्तन दरबार द्वारा संगतों को निहाल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पंजाब भी संगत सहित उपस्थित रहेंगे

25 नवंबर को सुबह 10 बजे बाबा बुड्ढा दल छावनी के मुख्य पंडाल में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग सम्पूर्ण होंगे, जिसमें मुख्यमंत्री पंजाब भी संगत सहित उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे विरासत-ए-खालसा से राज्य स्तरीय रक्तदान और वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत होगी।

दोपहर 12 बजे मुख्य पंडाल में सरबत दा भला एकत्रता कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हस्तियाँ भाग लेंगी। शाम 5 बजे ड्रोन शो के साथ तीन दिवसीय भव्य समागमों का समापन होगा। हालांकि यह ड्रोन शो 29 नवंबर तक जारी रहेगा।

नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार- हरजोत सिंह बैंस
नौवें पातशाह द्वारा बसायी धरती श्री आनंदपुर साहिब संगतों के स्वागत के लिए तैयार- हरजोत सिंह बैंस

संगतों के लिए पुख़्ता प्रबंध

राज्य सरकार ने इन समागमों में शामिल होने के लिए पवित्र नगरी में आने वाली लाखों संगतों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। पार्किंग जोनों से मुख्य स्थानों तक संगत के आवागमन के लिए शटल सेवा चलाई जाएगी। सभी पार्किंग स्थानों को सीसीटीवी निगरानी, रोशनी, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक मार्शल, साइन बोर्ड और मोबाइल टॉयलेट की सुविधाओं से लैस किया गया है।

संगत की सेवा के लिए 500 ई-रिक्शा, 150 मिनी बसें, 25 फोर्स अर्बेनिया वैनें, 15 कारें, 20 टाटा ऐस वाहन और बुजुर्ग व दिव्यांग संगत की सहायता के लिए 10 गोल्फ कार्ट उपलब्ध कराए गए हैं। शटल सेवाएँ पार्किंग स्थानों और गुरुद्वारा श्री केसगढ़ साहिब, विरासत-ए-खालसा, मुख्य पंडाल, टेंट सिटीज़ और हेल्प डेस्क पॉइंटों के बीच आवागमन की सुविधा देंगी। इस पूरे सिस्टम की निगरानी मुख्य कंट्रोल सेंटर द्वारा की जाएगी।

दो प्रमुख टेंट सिटीज़ स्थापित

इसी तरह संगत की भारी आमद को सुविधाजनक बनाने के लिये दो प्रमुख टेंट सिटीज़ स्थापित की गई हैं, जिनमें लगभग 10,000 संगत के ठहरने की व्यवस्था की गई है। एम्बुलेंसों की तैनाती और 24 घंटे त्वरित चिकित्सा सेवाओं को सुनिश्चित किया गया है। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, ताकि संगत की सुरक्षा, आवागमन और सुविधा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब में लगातार तीन दिन बंद रहेंगी सरकारी बसें, यात्रियों को होगी भारी परेशानी
Next Article PM Narendra Modi: ड्रग तस्करी और आतंकवाद के बीच बढ़ रहा है खतरनाक नेक्सस – PM मोदी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.