Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: भगवंत मान और केजरीवाल ने ड्रोन शो में की शिरकत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: भगवंत मान और केजरीवाल ने ड्रोन शो में की शिरकत

Mahabir
Last updated: November 24, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, श्री आनंदपुर साहिब। Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज संगतों के भारी जनसमूह में शामिल होकर विरासत-ए-खालसा यादगार में श्री गुरु तेग बहादुर जी की अपार महिमा को समर्पित हाई-टेक ड्रोन शो में पूरी श्रद्धाभावना से हाज़िरी लगाई।

Contents
  • शानदार ड्रोन शो करवाया
  • यह शो संगत को एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव
  • शो के माध्यम से सही अर्थों में दर्शाया गया

शानदार ड्रोन शो करवाया

मुख्यमंत्री मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि विरासत-ए-खालसा यादगार में 23 से 29 नवंबर तक अति-आधुनिक तकनीक के माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और फ़लसफ़े को प्रदर्शित करता शानदार ड्रोन शो करवाया जा रहा है।

CM Mann and Kejriwal participated in the drone show
CM Mann and Kejriwal participated in the drone show

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस विनम्र पहल का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके राज्य की युवा पीढ़ियों को श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं से परिचित करवाना है। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शो राज्य सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी को विनम्र श्रद्धांजलि है, जिसके माध्यम से गुरु जी के महान जीवन, दर्शन और सर्वोच्च बलिदान को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

यह शो संगत को एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि इस शो के माध्यम से संगत को ‘हिंद की चादर’—नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के धर्मनिरपेक्षता, मानवता और शहादत की भावना के महान आदर्शों का जीवंत अनुभव मिलता है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने कहा कि यह शो संगत को एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव देता है कि कैसे गुरु साहिब ने धर्म और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह शो गुरु साहिब के सर्वोच्च बलिदान को भी दर्शाता है, जो मानवता के इतिहास में एक अद्वितीय मिसाल और जुल्म-अत्याचार के ख़िलाफ़ धर्मयुद्ध का प्रतीक है।

शो के माध्यम से सही अर्थों में दर्शाया गया

मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि पावन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज श्री गुरु तेग बहादुर जी की वाणी मानव एकता, आपसी भाईचारे, निर्भीकता, सत्य और दया-भावना का मार्ग दिखाती है, जिसे इस शो के माध्यम से सही अर्थों में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस की याद में करवाया जा रहा यह शो समूची जनता को नौवें पातशाह की अपार महिमा से अवगत करवाने का राज्य सरकार का विनम्र प्रयास है।

CM Mann and Kejriwal participated in the drone show
CM Mann and Kejriwal participated in the drone show

अरविंद केजरीवाल और भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरासत-ए-खालसा में करवाए जा रहे इस आउटडोर शो के ज़रिए गुरु साहिब के जीवन-चरित्र को विभिन्न भागों में रंगीन दृश्य-प्रोजेक्शनों, उन्नत लेज़र तकनीकों और प्रभावी साउंडट्रैक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Dharmendra Death: पंजाब स्पीकर ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुःख किया व्यक्त
Next Article Holiday News: पंजाब में आज सरकारी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.