Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पांच दिवसीय मेले की शुरुआत, विभिन्न प्रदर्शनियाँ और गतिविधियाँ शामिल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पांच दिवसीय मेले की शुरुआत, विभिन्न प्रदर्शनियाँ और गतिविधियाँ शामिल

Mahabir
Last updated: November 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि प्रदेश की महिलाओं को अपनी कुशलता, रचनात्मकता और हस्तनिर्मित उत्पादों को लोगों के सामने लाने के लिए सभी जिलों में चरणबद्ध रूप से ‘पंजाब सखी शक्ति मेले’ आयोजित किए जा रहे हैं। पहला मेला 26 नवंबर से संगरूर में शुरू हो गया है। संगरूर के रणबीर कॉलेज ग्राउंड में यह मेला 30 नवंबर तक चलेगा।

ये मेले ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहयोग से लगाए जा रहे हैं। ‘पंजाब सखी शक्ति मेले’ 26 नवंबर 2025 से संगरूर से शुरू होकर फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी 23 जिलों में आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में हस्तकला, हथकरघा कपड़े, फुलकारी, घर की सजावट की वस्तुएँ, जैविक खाद्य पदार्थ, शहद, मसाले, डिटर्जेंट, फिनाइल तथा अन्य घरेलू उत्पाद बिक्री के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके अलावा खाने-पीने के स्टॉल भी मेले की विशेष आकर्षण रहेंगे। तरुनप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि इन मेलों का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के उत्पादों को बड़े स्तर पर बाजार तक पहुँचाना है ताकि महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। साथ ही ग्रामीण उत्पादकों और शहरी ग्राहकों के बीच सीधा संपर्क स्थापित करना भी इन मेलों का लक्ष्य है।

पंजाब की रंग-बिरंगी सांस्कृतिक विरासत भी इन मेलों के माध्यम से उभरकर सामने आती है। आम लोग इन मेलों के जरिए पंजाबी दस्तकारी और जैविक उत्पादों को निकट से जान सकेंगे। सौंद ने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल न केवल महिलाओं की आय बढ़ाएगी बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत करेगी।

*मेले के लिए निर्धारित स्थान एवं तारीखें*

संगरूर में रणबीर कॉलेज ग्राउंड में 26 से 30 नवंबर 2025 तक मेला लगेगा। फरीदकोट में ऑफिसर्स क्लब, सादिक में 8 से 11 दिसंबर 2025 तक 4 दिन का मेला आयोजित किया जाएगा। बठिंडा में पुड्डा ग्राउंड पावर हाउस में 4 से 7 दिसंबर 2025 तक, जबकि अमृतसर के दशहरा ग्राउंड, रणजीत एवेन्यू में 8 से 11 दिसंबर 2025 तक मेला लगाया जाएगा।

तरन तारन में 11 से 14 दिसंबर 2025 तक, गुरदासपुर के पुराने बस स्टैंड में 15 से 18 दिसंबर 2025 तक और फाज़िल्का के प्रताप बाग में 26 से 30 दिसंबर, 2025 तक मेला लगेगा। जालंधर में विरसा विहार/देश भगत यादगार में 7 से 10 जनवरी 2026 तक, मोगा में 10 से 13 जनवरी 2026 तक और मुक्तसर में गुरु गोबिंद सिंह जी ग्राउंड में 14 से 17 जनवरी 2026 तक मेले आयोजित होंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के एसियन हार्ट केयर सैंटर के डाक्टर पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
Next Article Jalandhar News: जालंधर वेस्ट में 13 वर्षीय बच्ची के परिवार से मिले नितिन कोहली, तेज़ न्याय और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कार्यवाही का भरोसा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.