Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Kamla Pasand: पति के अवैध संबंधों से परेशान मशहूर कारोबारी की बहू ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Kamla Pasand: पति के अवैध संबंधों से परेशान मशहूर कारोबारी की बहू ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम

Mahabir
Last updated: November 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Kamla Pasand Gutkha Deepti Chaurasia Suicide Case News Update: मशहूर कारोबारी की 40 वर्षीय बहू ने अपने घर ही आत्महत्या कर ली। कारोबारी के बहू ने घर में ही पंखे पर लटक कर सुसाइड कर लिया। उसका शव पंखे से झूलता हुआ मिला। जिससे इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है। आरोप है कि पति के अवैध संबंधों के कारण पत्नी ने ये खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें कई सारे राज दर्ज हैं।

Contents
  • पति के साथ विवाद का जिक्र
  • हरप्रीत ने दो शादियां की हैं
  • मुझे बस न्याय चाहिए
  • गुमटी से गुटखा किंग तक

जानकारी के मुताबिक देश की मशहूर पान मसाला कंपनी कमला पसंद (Kamla Pasand) और राजश्री (Rajshri) के मालिक कमल किशोर चौरसिया की बहू दीप्ति चौरसिया (40) ने दिल्ली (Delhi) के वसंत विहार स्थित अपने घर में मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दीप्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

Deepti Chaurasia Suicide Case Update Kamla Pasand
Deepti Chaurasia Suicide Case Update Kamla Pasand

पति के साथ विवाद का जिक्र

दीप्ति का शव सबसे पहले उसके पति हरप्रीत चौरसिया ने देखा। हरप्रीत उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां दीप्ति को मृत घोषित कर दिया गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पुलिस को एक डायरी मिली है, जिसमें दीप्ति ने अपने पति के साथ विवाद का जिक्र किया है।

दीप्ति ने डायरी में लिखा, ‘अगर किसी रिश्ते में प्यार और भरोसा नहीं तो फिर उस रिश्ते में रहने की और जीने की वजह क्या है। अब और नहीं सहन होता। बेटे को मां का आशीर्वाद।’ पुलिस के मुताबिक, दीप्ति और उनके पति अलग-अलग घरों में रहते थे।

हरप्रीत ने दो शादियां की हैं

दीप्ति की 2010 में हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों का 14 साल का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि हरप्रीत ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस हैं। उसके साथ भी हरप्रीत की एक बेटी है।

दीप्ति चौरसिया के भाई ऋषभ ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मेरे जीजा (हरप्रीत) के कई अवैध संबंध थे। शादी के बाद से ही दोनों के अच्छे संबंध नहीं थे। 2011 में भांजे की डिलीवरी के बाद हमें पता चला कि जीजा और सास मेरी बहन के साथ मारपीट करते हैं। हम अपनी बहन को कोलकाता में अपने घर ले आए थे, लेकिन उसकी सास उसे वापस ले गई थी।

Deepti Chaurasia Suicide Case
Deepti Chaurasia Suicide Case

मुझे बस न्याय चाहिए

ऋषभ ने कहा- उसके बाद भी बहन के साथ उन्होंने मारपीट जारी रखा। मेरी बहन मुझे फोन करके कहती थी कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बहन का पति उसके साथ मारपीट करता था। मुझे नहीं पता कि मेरी बहन की हत्या हुई या उसने आत्महत्या की। मैंने 2-3 दिन पहले उससे बात की थी। मुझे बस न्याय चाहिए।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

कमला पसंद के मालिक के फैमिली एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा- मीडिया में जो भी बताया जा रहा है वह पूरी तरह से झूठ है। सुसाइड नोट में कोई आरोप नहीं है। उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। हमें नहीं पता कि सुसाइड की वजह क्या है।

Kamla Pasand
Kamla Pasand

गुमटी से गुटखा किंग तक

कमला पसंद पान मसाला के संस्थापक कमलाकांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैं। कंपनी 1973 में रजिस्टर्ड हुई थी। हालांकि पान मसाला और गुटखा बनाने-बेचने का असल व्यापार 1980 के दशक में शुरू हुआ था। कंपनी की शुरुआत यूपी के कानपुर में फीलखाना मोहल्ले में एक छोटी से गुमटी से हुई थी। आज कंपनी का अरबों रुपए का टर्नओवर है।

समय के साथ कंपनी ने पान मसाला के अलावा तंबाकू, गुटखा, इलायची और अन्य FMCG उत्पादों के साथ रियल एस्टेट, लोहा व्यापार में भी कदम बढ़ाए। कमला पसंद पान मसाला का मालिकाना हक कमला पसंद (KP) ग्रुप और कमलाकांत कंपनी के पास है। मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार देश में पान मसाला का कारोबार करीब 46,882 करोड़ रुपए का है। इसमें कमला पसंद का बाजार 3 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, किसानों ने किया ऐलान
Next Article St Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज ने मनाया संविधान दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.