Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab: मुख्यमंत्री की ओर से गन्ने का भाव बढ़ाकर 416 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab: मुख्यमंत्री की ओर से गन्ने का भाव बढ़ाकर 416 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा

Mahabir
Last updated: November 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, दीनानगर। Punjab: देश भर में गन्ना किसानों को सबसे अधिक भाव देने की परंपरा को बरकरार रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आगामी पिड़ाई सीजन के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 416 रुपए प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है, जो पूरे राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Contents
  • नया मानक स्थापित किया
  • केंद्र सरकार से अपील की
  • 80 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन होता
  • रिफाइंड शुगर प्लांट भी स्थापित किया गया
  • सरकारी कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू
  • 1,600 करोड़ रुपए की राशि पंजाब को जल्द मिले
  • 90 प्रतिशत घरों को शून्य बिल मिल रहा
  • ये रहे उपस्थित

नया मानक स्थापित किया

दीनानगर में नई शुगर मिल और को-जनरेशन प्लांट का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब गन्ने का सबसे अधिक भाव देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर एक नया मानक स्थापित किया है।

CM Bhagwant Mann
CM Bhagwant Mann

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के किसानों को देश भर में सबसे अधिक भाव देने से किसानों को बड़ा लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब हमेशा से अपने किसानों को देश में गन्ने का सबसे अधिक भाव देता रहा है और उनकी सरकार ने इसे कायम रखा है।

केंद्र सरकार से अपील की

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस किसान-हितैषी पहल से किसानों, खासकर सीमावर्ती जिलों के किसानों को, जहां गन्ना मुख्य फसल है, बहुत बड़ा फायदा होगा। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि गन्ना फसल विविधीकरण का आधार है, जो राज्य के फसल विविधीकरण प्रयासों को और मजबूत कर सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह गन्ने को पानी की अधिक खपत वाली फसलों का व्यावहारिक विकल्प माने और गन्ने की खेती को अधिकतम प्रोत्साहित करे।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

मीडिया के सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने गुरदासपुर में नई सहकारी शुगर मिल को जनता को समर्पित किया है, जो राज्य के सहकारी और कृषि-औद्योगिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 1980 में 1,250 टीसीडी की शुरुआती पिड़ाई क्षमता से शुरू हुई यह मिल 1987 में बढ़ाकर 2,000 टीसीडी की गई थी और यह चार दशकों से अधिक समय से गन्ना उत्पादकों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

80 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन होता

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस क्षेत्र में वर्तमान में लगभग 80 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन होता है, जबकि पहले मिल की प्रति सीजन पिड़ाई क्षमता केवल 25 लाख क्विंटल थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने इस अंतर को पूरी तरह भरने के लिए इसका बड़े स्तर पर आधुनिकीकरण परियोजना शुरू की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई मिल की पिड़ाई क्षमता 5,000 टीसीडी तक बढ़ा दी गई है, जो क्षेत्र में गन्ने की फसल की समय पर और कुशल पिड़ाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि नया शुगर कॉम्प्लेक्स प्रसंस्करण क्षमता और किसानों की आय बढ़ाते हुए गन्ने का सुचारु उपयोग सुनिश्चित करेगा। इससे चीनी की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ परिवहन लागत भी कम होगी।

रिफाइंड शुगर प्लांट भी स्थापित किया गया

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने के साथ-साथ स्थायी राजस्व स्रोत भी पैदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब के सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने, ग्रामीण उद्योग को बढ़ावा देने और किसानों की समृद्धि तथा स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि एक अत्याधुनिक सल्फर-रहित रिफाइंड शुगर प्लांट भी स्थापित किया गया है, जो प्रीमियम ग्रेड चीनी उत्पादन करने में सक्षम है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक और प्रमुख विशेषता 28.5 मेगावाट को-जनरेशन पावर प्लांट का चालू होना है, जिसे पीएसपीसीएल को 20 मेगावाट अतिरिक्त बिजली निर्यात करने के लिए तैयार किया गया है।

सरकारी कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बिजली निर्यात से प्रत्येक पिड़ाई सीजन के दौरान लगभग 20 करोड़ रुपए सालाना राजस्व उत्पन्न होने का अनुमान है, जिससे मिल की वित्तीय स्थिरता को काफी मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विस्तार से पूरे क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों को सीधा लाभ होगा और मिल को गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों की संख्या 2,850 से बढ़कर लगभग 7,025 तक पहुंचने की उम्मीद है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे दूर-दराज की निजी मिलों पर निर्भरता बहुत कम हो जाएगी, किसानों का परिवहन समय और लागत काफी घटेगी।

स्थानीय मांगों के बारे में पूछे गए सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही मांग जल्द पूरी हो जाएगी, क्योंकि राज्य सरकार पंजाब को मेडिकल क्षेत्र में एक शैक्षणिक हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने तरनतारन में लड़कियों के लिए एक सरकारी कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा दी जा सके।

1,600 करोड़ रुपए की राशि पंजाब को जल्द मिले

इसके अलावा भगवंत सिंह मान ने कहा कि संपर्क को बेहतर बनाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए जंडियाला गुरु में रेलवे लाइन पर नया ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। बीजेपी नेता अश्विनी शर्मा पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पहले यह सुनिश्चित करें कि हाल के बाढ़ों के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा ‘टोकन राहत’ के रूप में घोषित 1,600 करोड़ रुपए की राशि पंजाब को जल्द मिले।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में शामिल होने के बजाय केंद्र से पंजाब का हक और वैध अधिकार सुरक्षित कराने को प्राथमिकता देनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट कहा कि राज्य के अधिकारों के संरक्षक होने के नाते वे चंडीगढ़ या पंजाब यूनिवर्सिटी के दर्जे में बदलाव की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

90 प्रतिशत घरों को शून्य बिल मिल रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए उन्हें जल्द ही सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुरदासपुर जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और शांति-सद्भाव को खतरे में डालने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Power Cut

राज्य सरकार की कल्याणकारी पहलों को रेखांकित करते हुए भगवंत सिंह मान ने उल्लेख किया कि पंजाब घरेलू उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्रदान कर रहा है और वर्तमान में राज्य के 90 प्रतिशत घरों को शून्य बिल मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसके तहत जल्द ही नागरिकों को 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों के बोझ को कम करने के लिए पूरे राज्य में 17 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं, यह बहुत गर्व की बात है।

ये रहे उपस्थित

भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि मंडियों में खरीद के लिए विस्तृत प्रबंध किए गए हैं, जिससे इस साल किसानों के लिए धान की सुचारु और निर्विघ्न खरीद सुनिश्चित हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने उपभोक्ता ब्रांड ‘फतेह शुगर’ भी लॉन्च किया, जिसमें रिफाइंड शुगर, कास्टर शुगर और आइसिंग शुगर के 1 किलो पैक के साथ-साथ 5 ग्राम पाउच भी शामिल थे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि बटाला सहकारी शुगर मिल में तैयार इस सल्फर-मुक्त उत्पाद से अतिरिक्त राजस्व उत्पन्न होगा और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाली प्रीमियम चीनी का विकल्प मिलेगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक और चेयरमैन शुगरफेड नवदीप सिंह जीदा उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
Next Article Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के कर्मचारी के चाचा का देहांत, संस्कार आज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.